झरिया 31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक समिति की ओर से भारत रत्न लोहपुरुष देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार

झरिया 31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक समिति की ओर से भारत रत्न लोहपुरुष देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार

वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पटेल चौक थाना मोड झरिया में धूमधाम से मनाई गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संयोजक हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने की ।सर्वप्रथम सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई ।अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुवे धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बलदेव पांडे ने उनके द्वारा 560 रियासतों को भारत में मिलाए जाने की बात कही ।भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्रवण राय जी ने कहा आजादी के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में 14 में से 13 वोट सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मिले लेकिन नेहरू गांधी ने एक षडयंत्र के तहत उनको प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया ।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज कुमार अग्रवाल ने उनकी पत्नी के निधन का समाचार न्यायालय में बहस करते समय तार के रूप में मिला लेकिन उन्होंने उनके पश्चात भी मुकदमे में बहस जारी रखी और किसी को अहसास नहीं होने दिया वे कितने दुखी है ।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र यादव ने उनको किसानों का नेतृत्व कर बारडोली सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजों की विरोध में आजादी के आंदोलन की बात बताई ।उमा भट्टाचार्य ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और बैरिस्टर तक की पढ़ाई की बात बताई । वरिष्ठ नेता श्री राम यादव ने उनकी मूर्ति को अविलंब स्थापित करने की मांग की ।वीरेंद्र शर्मा ने उनको लोहपुरुष कहे जाने के पीछे की कहानी बताई ।पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा निजाम को परास्त कर हैदराबाद का भारत में विलय की बात बताई ।भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अवधेश साव ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही ।पूर्व पार्षद दिलीप आडवाणी ने सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा राष्ट्र को एकसूत्र में बांधने और अविलंब मूर्ति थाना मोड में स्थापित करने की मांग का समर्थन किया अशोक बरनवाल ने उन्हें देर से भारत रत्न देने की आलोचना की ।हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विश्व की सबसे बड़ी 182 फिट ऊंची मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की स्थापना हेतु मोदीजी को धन्यवाद दिया । मंच का संचालन अजय वर्मा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विश्वनाथ साव द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी मुन्ना पांडे पप्पू गुप्ता अवधेश सिंह प्रीतम शर्मा श्यामसुंदर स्वर्णकार प्यारे लाल देवनारायण सिंह पप्पू बर्नवाल राजेंद्र साव मधुसूदन अग्रवाल मनोज कुमार संजय वर्मा निरंजन अग्रवाल महेश गुप्ता बंटी पांडे विपुल ठक्कर रामनाथ पाठक इत्यादि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000