धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा* संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के उपरांत संगठनात्मक निर्देश मिला है।

*धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा* संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के उपरांत संगठनात्मक निर्देश मिला है।

विगत दिनांक 26 जनवरी 2026 को एआईसीसी नई दिल्ली में संगठन सृजन अभियान की कार्यान्वयन स्थिति की आयोजित समीक्षा बैठक के बाद संगठन महासचिव आदरणीय श्री के. सी. वेणुगोपाल जी द्वारा (पत्रांक – ORG7/1618, दिनांक 30.01.2026) संगठनात्मक पूर्णता, कार्यात्मक स्पष्टता, जवाबदेही और एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तत्काल अनुपालन हेतु निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं :-

संगठनात्मक पूर्णता

*धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी का गठन पंद्रह दिनों के भीतर किया जाना है, जिसमें जिले के आकार के आधार पर इक्कीस (21) या इक्यावन (51) सदस्यों की निर्धारित संख्या का बिना किसी विलंब के कड़ाई से पालन किया जाना है।*

*ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, मंडल कमेटियों में अगर बदलाव आवश्यक हो तो तथा ग्राम पंचायत, वार्ड और पोलिंग बूथ कमेटियों, एवं बूथ लेवल एजेंट (BLA) की शत-प्रतिशत नियुक्ति सुनिश्चित करना है।*

*हर स्तर पर सभी संगठनात्मक नियुक्तियों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समावेशी मूल्यों और संवैधानिक ढांचे के अनुसार जातीय, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यक समुदायों और महिलाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेंगे*।

जिम्मेदारियों का आवंटन

डीसीसी, ब्लॉक, मंडल और निचले स्तर के सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित संगठनात्मक और/या भौगोलिक जिम्मेदारियां सौंपी जानी चाहिए। कोई भी नियुक्ति बिना कार्यात्मक भूमिका के नहीं रहनी चाहिए, और सौंपे गए कार्य की जवाबदेही संबंधित पदाधिकारी की होगी।

प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण

संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने के लिए, प्रत्येक डीसीसी, ब्लॉक और मंडल कमेटी उपाध्यक्ष व महासचिव स्तर के एक वरिष्ठ पदाधिकारी को प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में नामित करेंगे और बहु-स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रत्येक जिले से दो मास्टर ट्रेनर्स की पहचान की जाए।

डीसीसी, ब्लॉक, मंडल, ग्राम, वार्ड और पोलिंग बूथ स्तरों सहित सभी स्तरों पर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण अनिवार्य है, और इसे एक व्यवस्थित तथा समयबद्ध तरीके से आयोजित करें।

संगठनात्मक अनुशासन और बैठकें

जिला कांग्रेस कमेटियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और मंडल कांग्रेस कमेटियों की मासिक कार्यकारिणी बैठकें अनिवार्य होंगी।

जिला कांग्रेस कमेटी स्तरीय बैठक में :

ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाना चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्तरीय बैठक में :

मंडल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाए।

मंडल स्तरीय बैठक में :

पंचायत अध्यक्षों और पोलिंग बूथ अध्यक्षों को भी पत्र या उचित माध्यम से पूर्व सूचना देकर आमंत्रित करें।

ऐसी सभी बैठकें पर्याप्त नोटिस के साथ बुलाई जाएंगी। बैठकों का उचित कार्यवृत्त दर्ज किया जाना चाहिए और समय पर परिचालित किया जाए। बिना किसी ठोस और पर्याप्त कारण के लगातार तीन बैठकों में शामिल न होने पर संगठन के पदाधिकारियों पर पार्टी के मानदंडों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कनेक्ट सेंटर्स और प्रदर्शन समीक्षा

झारखण्ड प्रदेश में नेशनल वार रूम के ढांचे के अनुरूप एक कनेक्ट सेंटर कार्यरत है। प्रदेश कनेक्ट सेंटर जिला कांग्रेस कमेटियों की निगरानी और मूल्यांकन के लिए प्राथमिक तंत्र के रूप में कार्य करेगा। साथ ही डीसीसी अध्यक्षों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों और मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की मासिक प्रदर्शन समीक्षा कनेक्ट सेंटर द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर निरंतर की जाएगी।

कांग्रेस कनेक्ट प्लेटफॉर्म का उपयोग

सभी जिला, ब्लॉक और मंडल कमेटियों को कार्य जारी करने और उनके प्रदर्शन की निगरानी करने के लिए एआईसीसी (AICC) द्वारा डिज़ाइन किए गए कांग्रेस कनेक्ट प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म कार्य आवंटन, निगरानी और समीक्षा के लिए प्राथमिक उपकरण होगा। इस प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नेशनल वार रूम आवश्यक तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण और सहयोग प्रदान करेगा।

 

*संतोष कुमार सिंह* जिलाध्यक्ष धनबाद कांग्रेस

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000