कोयरीडीह में स्व. अयोध्या प्रसाद ठाकुर पुण्यतिथि सह प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

कोयरीडीह में स्व. अयोध्या प्रसाद ठाकुर पुण्यतिथि सह प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

कोयरीडीह (गिरिडीह):

सबका स्वयंसेवी संस्था एवं मुखिया/पंसस के संयुक्त तत्वावधान में बाजार टांड, कोयरीडीह में स्व. अयोध्या प्रसाद ठाकुर पुण्यतिथि सह प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर विधायक श्री नागेंद्र महतो तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा, देवकी अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश सिंह, जेएमएम के जिला प्रवक्ता श्री कृष्ण मुरारी शर्मा एवं श्री नारायण पांडेय शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विषय प्रवेश एवं स्वागत भाषण के साथ हुआ, जिसे भाजपा नेता एवं आंदोलनकारी के सुपुत्र श्री रामशंकर शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि विधायक श्री नागेंद्र महतो ने स्व. अयोध्या प्रसाद ठाकुर के जीवन-दर्शन, संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने वर्ष 2027 में स्व. अयोध्या ठाकुर की प्रतिमा अनावरण कराने की घोषणा कर उपस्थित जनसमूह से तालियाँ बटोरीं।

विशिष्ट अतिथि प्रो. जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि झारखंड आंदोलन में स्व. अयोध्या ठाकुर की भूमिका अग्रणी रही, जिन्होंने अपने विचारों और संघर्ष से जनचेतना को नई दिशा दी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में चयनित प्रतिभाओं को माला, अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सहायक आचार्य, ग्रामीण पुलिस, BSF, CRPF, CISF, ITBP सहित अन्य विभागों के कर्मी शामिल रहे। वहीं आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों समेत सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मानित प्रतिभाओं में रमेश पांडेय, रविंद्र कुमार, प्रसिमन साहू, दिवाकर पांडेय, सुनील पांडेय, नरेश पांडेय, रामप्रसाद वर्मा, मनोज पांडेय, विनोद वर्मा, दीपक कुमार, संजय प्रसाद, गोविंद वर्मा, सुमित वर्मा, राहुल सहित सैकड़ों नाम शामिल रहे।

कार्यक्रम को कृष्ण मुरारी शर्मा, नारायण पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि मनोज महतो, बालेश्वर मरांडी, टिंकू साव, जगदीश महतो एवं रामदेव ठाकुर ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की सफलता में रामदेव ठाकुर, रीतलाल वर्मा, दशरथ वर्मा, बालेश्वर मरांडी, अमित आनंद, गुरु गोविंद, रोहित साव, राजेश, दिनेश, विनोद, राहुल ठाकुर, दिनेश ठाकुर, लक्ष्मण वर्मा, सुधीर वर्मा, अमरनाथ सिंह, संदीप साव समेत अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000