सिंदरी के तीनों वार्ड के लगभग 18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

सिंदरी के तीनों वार्ड के लगभग 18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

सिंदरी । बीते 11 वर्षों के बाद धनबाद नगर निगम में चुनाव की घोषणा के बाद पार्षद और मेयर प्रत्याशी अपना अपना दमखम दिखा रहे हैं। वर्ष 2015 में निकाय चुनाव कराए गए थे और कोरोनाकाल में 2020 तक मेयर और पार्षद का कार्यकाल पूरा हो चुका था। चुनाव की रणभेरी बजने के बाद आज नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। इसको लेकर मंगलवार को सिंदरी के तीनों वार्ड से कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बचे हुए प्रत्याशी आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इनमें वार्ड 53 से निवर्तमान पार्षद चंपा देवी और उनके पति गणेश महतो, जीतेंद्र सिंह उर्फ जीतू सिंह, सोनू सिंह, आशा कुमारी, प्रदीप महतो, वार्ड 54 से निवर्तमान पार्षद पति गोपाल महतो, रंजीत कुमार, अनामिका तिवारी, दामिनी द्विवेदी, परमेश्वर मंडल, मनोज घोष, रौनक सिंह उर्फ जोंटी, नकुल वर्मा व वार्ड 55 से निवर्तमान पार्षद साहेबराम हेम्ब्रम, रानी कन्डुलना, नुनुलाल टुडू, सुखदेव हाँसदा, दीपक कुमार हेम्ब्रम ने पार्षद प्रत्याशी के लिए नामांकन दाखिल किया। सभी प्रत्याशियों ने बताया कि नामांकन दाखिल करने में सबसे बड़ी समस्या एफिडेविट को लेकर आ रही है।

वार्ड 54 के पार्षद प्रत्याशी रंजीत कुमार ने बताया कि दो बड़े प्रोजेक्ट रहते हुए युवाओं की बेरोजगारी इस वार्ड की विकराल समस्या है। वार्ड 55 की पार्षद प्रत्याशी रानी कन्डुलना ने कहा कि विकास की छोर आड़ीडीह आदिवासी टोला से लेकर कई क्षेत्रों में बीते 11 वर्षों में नहीं हुआ है। वार्ड 55 के निवर्तमान पार्षद रह चुके पार्षद प्रत्याशी साहेबराम हेम्ब्रम ने कहा कि जनता क्षेत्र में हुए विकास से गदगद है और बचे हुए जगहों पर विकास को अंतिम रूप दिया जाएगा। वार्ड 55 के पार्षद प्रत्याशी दीपक कुमार हेम्ब्रम ने कहा कि युवाओं का विकास के साथ क्षेत्र का विकास होगा। वार्ड 53 की पार्षद प्रत्याशी आशा कुमारी ने कहा कि वार्ड में प्रदूषण ही नहीं कांड्रा और गौशाला के गलियों में विकास शून्य है। वार्ड 53 से निवर्तमान पार्षद रही चंपा देवी ने कहा कि विकास की गति को तेज कर मॉडल वार्ड बनाने का काम किया जाएगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000