सप्तमी पर चंदनकियारी के दुर्गा मंदिरों में आस्था का सैलाब, विधायक उमाकांत रजक ने दर्जनों मंदिरों में टेका माथा

सप्तमी पर चंदनकियारी के दुर्गा मंदिरों में आस्था का सैलाब, विधायक उमाकांत रजक ने दर्जनों मंदिरों में टेका माथा

चंदनकियारी। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सप्तमी पूजा को लेकर चंदनकियारी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति का ज्वार देखने को मिला। सुबह से ही सभी दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में फूल, प्रसाद और धूप-अगरबत्ती लेकर महिला, पुरुष और बच्चे मां के दरबार में पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की। गांव-गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ सप्तमी पूजा धूमधाम से मनाई गई।

इसी बीच झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने माढ़ा, लुकोड़ी, भोजूडीह नीचे बाजार, लाइन पार, छाताटांड़, शिवबावड़ी सहित दर्जनों मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

हर जगह मेला कमेटी के सदस्यों ने अंगवस्त्र पहनाकर विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है। आज सभी जगह मां दुर्गा की सप्तमी पूजा हो रही है। मैंने मां के दरबार में चंदनकियारी सहित पूरे झारखंडवासियों के सुख, शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की है।

इस दौरान ओपी प्रभारी अवेन्द्र कुमार साव, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष चंद्र राउत, विमल शर्मा, मानिक चंद्र माहथा, सुरेश अग्रवाल, हरीश रजक, अंबुज माहथा, अमित सिंह, तरु राय सहित बड़ी संख्या में मेला कमेटी के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000