धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 16 मई 2026 को अपराह्न

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 16 मई 2026 को अपराह्न 3:00 बजे रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, पेट्रोल-डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस की लगातार बढ़ती कीमतों तथा आम जनता की समस्याओं के प्रति केंद्र सरकार की उदासीनता के विरोध में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दूध एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में निरंतर वृद्धि से गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग एवं छोटे व्यापारियों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है।
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार पूरी तरह जनविरोधी सरकार साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है तथा भ्रष्टाचार अब शिष्टाचार बन गया है। केंद्र सरकार देश की संपत्तियों एवं सार्वजनिक उपक्रमों को अपने करीबी उद्योगपति मित्रों के हाथों सौंपने का कार्य कर रही है, जिससे जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज देश की जनता त्राहि-त्राहिमाम कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए केवल प्रचार-प्रसार और इवेंट राजनीति में व्यस्त है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आ रहे एपस्टीन फाइल जैसे गंभीर मामलों पर भी देश की जनता जवाब चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की जनता के असली मुद्दों — महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक असमानता — से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से अविलंब बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने, महंगाई पर नियंत्रण करने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की।
इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ शमशेर आलम, सीता राणा, मुख्तार खान, मनोज यादव, नवनीत नीरज, अख्तर खान गुड्डू, लक्षमन तिवारी, प्रीतम रवानी, क्यूम खान, शाहीद कमार, , बिलकिस खानम, भोलानाथ सिंह, करीम अंसारी, आदित्य आनंद , राजेश राम, सतपाल सिंह ब्रोका, कालीचरण यादव, संतोष चौधरी, महेंद्र दुबे, जोगिंदर सिंह जोगी, जहीर अंसारी, मंटु दास, गोपाल कृष्ण चौधरी, इरफान खान चौधरी, शहजाद हुसैन,राजू दास, बंटी दास, सत्यानंद पांडे, नवीन पासवान, सफरुद्दीन अंसारी, अक्षयवर प्रसाद , अरविंद सैनी, देवेंद्र पासवान, हलीम अंसारी, दिनेश यादव, पूर्णेंदु सिंह, जयप्रकाश चौहान, जावेद राजा, रूबी खातून , जानकी देवी,माधव सिंह, भोलाराम, बिजेंद्र कुमार पासवान, अजय सिंह, आशीष सिंह, गौतम सिंह, शैलेंद्र सिंह, दीपक सिंह, प्रवीण कुमार चौधरी, ऋषिकांत यादव, मधुसूदन सिंह चौधरी,शनी सिंह, श्याम साव, पप्पू पांडेय, मनोज हाडी , राज बिहारी यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000