खबर का असर बेअसर: 4 दिन बाद भी कुंभकर्णी नींद में सोया नगर निगम, वार्ड 53, 54 और 55 में घटिया निर्माण पर अब तक कोई कार्रवाई नही

खबर का असर बेअसर: 4 दिन बाद भी कुंभकर्णी नींद में सोया नगर निगम, वार्ड 53, 54 और 55 में घटिया निर्माण पर अब तक कोई कार्रवाई नही

धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 53, 54 और 55 में विकास योजनाओं के नाम पर जारी बंदरबांट और घटिया नाली-सड़क निर्माण का खुलासा हुए 4 दिन बीत चुके हैं। अखबारों और मीडिया में खबर प्रमुखता से छपने के बाद भी भ्रष्ट नगर निगम अधिकारी आंखें मूंदकर सोए हुए हैं।

चार दिन पहले रोहड़ाबांध समेत तीनों वार्डों में ताश के पत्तों की तरह ढह रही नालियों और ठेकेदारों द्वारा 70 प्रतिशत कमीशनखोरी के सनसनीखेज खुलासे के बावजूद अब तक धरातल पर शून्य कार्रवाई हुई है।

छापेमारी और जांच के नाम पर केवल सन्नाटा

स्थानीय नागरिकों को उम्मीद थी कि खबर छपने के बाद नगर निगम के आलाधिकारी हरकत में आएंगे, औचक निरीक्षण करेंगे और दोषी ठेकेदारों तथा मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। लेकिन अफसोस, चार दिनों में न तो किसी अधिकारी ने तीनों वार्डों का रुख किया और न ही निर्माणाधीन नालियों की गुणवत्ता जांचने की जहमत उठाई। नगर निगम की इस चुप्पी से साफ जाहिर होता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं।

भ्रष्ट तंत्र के आगे बेबस जनता

अधिकारियों की इस बेरुखी से तीनों वार्डों के निवासियों में आक्रोश और गहरा गया है। लोगों का कहना है कि जब मीडिया में साक्ष्यों के साथ घटिया निर्माण और कमीशनखोरी का भंडाफोड़ हो चुका है, तब भी कार्रवाई न होना प्रशासनिक शह की ओर इशारा करता है।

क्या धनबाद नगर आयुक्त और उपायुक्त केवल हादसों का इंतजार कर रहे हैं? या फिर 70 प्रतिशत कट मनी के इस खेल में पूरा तंत्र ही खामोश रहने पर मजबूर है?

उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रशासनिक शिथिलता से तंग आकर अब तीनों वार्डों के ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। नागरिकों का स्पष्ट कहना है कि यदि अगले 24 घंटों के भीतर स्थल पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच शुरू नहीं की गई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000