स्वास्थ्य माफिया और विभाग की साठगांठ से धनबाद में चल रहा फर्जी लैब का बड़ा खेल बिना रजिस्ट्रेशन धड़ल्ले से बांटी जा रही झूठी रिपोर्ट

स्वास्थ्य माफिया और विभाग की साठगांठ से धनबाद में चल रहा फर्जी लैब का बड़ा खेल बिना रजिस्ट्रेशन धड़ल्ले से बांटी जा रही झूठी रिपोर्ट

सिविल सर्जन 2 साल का दें हिसाब जन विकास संगठन की चेतावनी—2 दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी लैबों पर कार्रवाई सार्वजनिक करें, वरना स्वास्थ्य मंत्री से होगी सीधी शिकायत

सावधान धनबाद जिस लैब या हॉस्पिटल के बाहर रजिस्ट्रेशन नंबर न दिखे, वहां गलती से भी न कराएं टेस्ट—एक गलत रिपोर्ट ले सकती है आपकी जान

कोयलांचल धनबाद में स्वास्थ्य महकमे की नाक के नीचे अवैध पैथोलॉजी लैब, फर्जी डायग्नोस्टिक सेंटरों और बिना रजिस्ट्रेशन वाले अस्पतालों का कारोबार बेकाबू हो चुका है। गलियों से लेकर बड़े अस्पतालों के आसपास बिना पंजीकरण के फर्जी पैथोलॉजी, एक्स-रे और ईसीजी सेंटर खुलेआम खून-पसीने की कमाई लूट रहे हैं। इन सेंटरों पर न तो कोई प्रशिक्षित तकनीशियन है और न ही कोई विशेषज्ञ डॉक्टर। अप्रशिक्षित लड़के मरीजों के खून और पेशाब की जांच कर फर्जी रिपोर्ट बांट रहे हैं, जो सीधे तौर पर आम जनता की जिंदगी के साथ खुला खिलवाड़ है।
क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के कड़े नियम स्पष्ट कहते हैं कि जिला स्वास्थ्य समिति से पंजीकृत हुए बिना कोई भी लैब या अस्पताल नहीं चल सकता। पैथोलॉजी रिपोर्ट पर एमडी पैथोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजी रिपोर्ट पर पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट का हस्ताक्षर होना कानूनी रूप से अनिवार्य है। इसके बावजूद धनबाद में नियमों को ठेंगा दिखाकर फर्जी रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का गलत इलाज कराया जा रहा है, जिससे उनका शारीरिक और आर्थिक शोषण चरम पर है।
स्वास्थ्य विभाग की इस आपराधिक चुप्पी पर अब जन विकास संगठन ने सिविल सर्जन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने तीखा सवाल दागा है कि पिछले 2 वर्षों में सिविल सर्जन ने कितने अवैध मेडिकल, फर्जी लैब और बिना रजिस्ट्रेशन वाले अस्पतालों पर छापेमारी की? और इनमें से कितनी कार्रवाइयों का ब्योरा मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सार्वजनिक किया?
जन विकास संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सिविल सर्जन अगले 2 दिनों के भीतर अपनी कार्रवाई की लिखित रिपोर्ट और जवाब सार्वजनिक नहीं करते हैं, तो संगठन के आधिकारिक लेटर पैड पर इस पूरे भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को भेजा जाएगा।
जनता के लिए बेहद जरूरी चेतावनी
प्रशासनिक सुस्ती और स्वास्थ्य माफिया के इस मकड़जाल के बीच आम जनता को खुद सतर्क होना पड़ेगा। आपकी जिंदगी बेहद कीमती है और फर्जी लैब की एक गलत रिपोर्ट आपकी जान पर भारी पड़ सकती है। किसी भी अस्पताल, पैथोलॉजी लैब या एक्स-रे सेंटर में जाने से पहले यह जरूर देखें कि उनके मुख्य बोर्ड पर वैध रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा है या नहीं। जिस लैब या हॉस्पिटल के बाहर रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदर्शित न हो, वहां भूलकर भी जांच न कराएं और अपनी सेहत से खिलवाड़ होने से बचाएं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000