HURL का फंड, नगर निगम का कांड सिंदरी में करोड़ों की स्ट्रीट लाइट योजना बनी भ्रष्टाचार की बलिचढ़ 1 KM का रास्ता अंधेरे में और जगह-जगह ताश के पत्तों की तरह ढेर हो रहे पोल

HURL का फंड, नगर निगम का कांड सिंदरी में करोड़ों की स्ट्रीट लाइट योजना बनी भ्रष्टाचार की बलिचढ़ 1 KM का रास्ता अंधेरे में और जगह-जगह ताश के पत्तों की तरह ढेर हो रहे पोल
​सिंदरी धनबाद
​जनता के पैसों और एचयूआरएल HURL कंपनी के कॉर्पोरेट फंड पर किस कदर भ्रष्टाचार का दीमक लग चुका है, इसकी नंग-धड़ंग सच्चाई सिंदरी की सड़कों पर साफ नजर आ रही है। एचयूआरएल कंपनी ने सिंदरी को जगमग करने के लिए करोड़ों रुपये का फंड धनबाद नगर निगम को सौंपा और नगर निगम ने टेंडर निकालकर पूरे सिंदरी में स्ट्रीट लाइटें लगवाईं। लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों की जुगलबंदी ने ऐसा खेल खेला कि रोशनी फैलाने के नाम पर सिर्फ अपनी जेबें भरी गईं और सिंदरी की जनता के हाथ लगे खोखले, घटिया और बेहद कमजोर पोल।
​सोचने वाली बात तो यह है कि योजना के मुताबिक डोंगर टायर दुकान से लेकर सिंदरी बस्ती श्मशान घाट तक पूरी सड़क पर लाइटें लगानी थीं। लेकिन ठेकेदारों और अधिकारियों के गठजोड़ का आलम देखिए कि डोंगर टायर दुकान से सिंदरी बस्ती के बीच करीब 1 किलोमीटर के लंबे रास्ते पर एक भी पोल नहीं लगाया गया! इस 1 किलोमीटर के अंधेरे इलाके में रात के समय राहगीरों और श्मशान घाट जाने वाले लोगों को भारी खतरों का सामना करना पड़ता है। सवाल यह उठता है कि क्या इस 1 किलोमीटर के हिस्से का बजट डकार लिया गया या यह भी अधिकारियों की मिलीभगत की देन है?
​घटिया निर्माण और प्रशासनिक संवेदनहीनता का आलम यह है कि पूरे सिंदरी में करीब 5 से 6 जगहों पर पोल गिरकर धराशायी पड़े हुए हैं। सिंदरी शहरपुरा टेंपो स्टैंड के पास भी इसी तरह पोल गिरा हुआ है। वहीं 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन डोंगर टायर दुकान के पास YGC कंपनी के एक ट्रक गाड़ी संख्या JH10CN 6558 ने मामूली सी ठोकर क्या मारी, पोल ताश के पत्तों की तरह सड़क पर आ गिरा। गनीमत थी कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन शर्मनाक बात यह है कि 5-6 जगहों पर पोल टूटने के बावजूद न तो धनबाद नगर निगम का कोई अधिकारी और न ही एचयूआरएल का कोई जिम्मेदार बंदा अभी तक रिपेयरिंग या सुध लेने पहुंचा है।
​हालत यह है कि ये पोल इतने घटिया हैं कि हवा के हल्के झोंके में डगमगाने लगते हैं और गाड़ियों की मामूली खरोंच से ही टूटकर जमींदोज हो जाते हैं। करोड़ों रुपये बहाने के बाद भी मेंटेनेंस के नाम पर एक भी आदमी सड़कों पर नजर नहीं आता। जगह-जगह गिरे और टूटे हुए पोल हादसों को न्योता दे रहे हैं और बीच का 1 किलोमीटर का अंधेरा इलाका प्रशासन की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
​भ्रष्ट नगर निगम के ठेकेदारों और एचयूआरएल के कुछ लापरवाह अधिकारियों की मिलीभगत से हुए इस महा-घोटाले पर अब सिंदरी की जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। जनता सीधी चेतावनी दे रही है कि घटिया पोल लगाने वाले ठेकेदार पर एफआईआर कब दर्ज होगी, 1 किलोमीटर के छूटे हुए हिस्से में पोल कब लगेंगे, 5-6 जगहों पर गिरे पड़े पोलों की रिपेयरिंग कब होगी और YGC कंपनी के ट्रक से इस नुकसान की भरपाई कब की जाएगी अगर जिला प्रशासन और नगर निगम ने जल्द इस भ्रष्टाचार पर नकेल नहीं कसी, तो जनता अब सड़कों पर उतरकर हिसाब मांगने को मजबूर होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000