सिंदरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक सुविधाओं की भारी उपेक्षा

सिंदरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक सुविधाओं की भारी उपेक्षा

रामू मंडल के नेतृत्व में झामुमो ने नगर निगम को सौंपा मांग पत्र, चेताया आंदोलन की तैयारी

धनबाद नगर निगम द्वारा HURL प्रबंधन के साथ हुए MoU के बाद सिंदरी शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है, जो स्वागत योग्य कदम है। किंतु नगर निगम क्षेत्र में शामिल सिंदरी के ग्रामीण स्वरूप वाले क्षेत्रों — वार्ड 53, 54 एवं 55 — को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।  इसी गंभीर समस्या को लेकर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा, धनबाद महानगर समिति की ओर से सचिव रामू मंडल के नेतृत्व में नगर आयुक्त, धनबाद को विस्तृत मांग पत्र सौंपा गया। प्रमुख मांगें

1. वार्ड 53 — मनोहरटांड़ बस्ती में अविलंब स्ट्रीट लाइट लगाई जाए।

2. वार्ड 54 के ग्रामीण क्षेत्रों —

• सिंदरी बस्ती

• मल्लिक टोला

• निमटांड आदिवासी टोला

में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

3. झरिया–सिंदरी मुख्य मार्ग — जहाँ HURL के भारी वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं एवं जो श्मशान घाट का मुख्य मार्ग है — वहाँ सड़क सुरक्षा हेतु तत्काल प्रकाश व्यवस्था की जाए।

4. वार्ड 55 स्थित बिरसा पार्क — आम जनता के लिए तत्काल खोला जाए तथा सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

5. उपरोक्त सभी कार्यों की स्पष्ट समय-सीमा तय कर लिखित सूचना प्रदान की जाए। रामू मंडल ने स्पष्ट कहा —

नगर निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिंदरी के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ द्विभाषी/द्वितीय श्रेणी जैसा व्यवहार अब नहीं चलेगा।

यदि नगर निगम द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो

झारखंड मुक्ति मोर्चा चरणबद्ध जन-आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा,

जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और नगर निगम की होगी…

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000