धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धापूर्वक मनाई भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धापूर्वक मनाई भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज जिला कांग्रेस मुख्यालय भवन हाउसिंग कॉलोनी में महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के गौरव एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पमाला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सभी ने महान क्रांतिकारी के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक थे भगवान बिरसा मुंडा संतोष कुमार सिंह

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा

भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के क्रूर शासन के विरुद्ध जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन चलाया। उनका जीवन अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ अटूट संघर्ष का प्रतीक है।

श्री सिंह ने आगे कहा कि अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों, संघर्षों व राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने की परम आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी सदैव महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

इस अवसर पर उपस्थित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कयूम खान, गुड्डू खान, अक्षय कुमार प्रसाद, लक्ष्मण तिवारी, बिजेंद्र पासवान, प्रीतम रावानी, निवारण महतो, छोटू सिंह, निवारण गोप, गोपाल कृष्ण चौधरी, मधुसूदन सिंह चौधरी, नवीन पासवान, महेंद्र दुबे, मृत्युंजय सिंह, वीरेंद्र यादव, अजीत कुमार, अनूप पांडे, अरविंद कुमार सैनी, सत्यानंद पांडे, हरेंद्र शाही, शाहिद सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000