बिजली बोर्ड बेलगाम, अफसरों की मौज और नए कॉलेज निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल!

बिजली बोर्ड बेलगाम, अफसरों की मौज और नए कॉलेज निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

​सबुर गोराई का मीडिया में सनसनीखेज खुलासा: घटिया बालू, थर्ड क्लास ईंट और मजदूरों के शोषण से बन रहा आरएसपी महाविद्यालय

​झारखंड बिजली बोर्ड की लचर व्यवस्था और सरकारी निर्माण में जारी खुलेआम धांधली को लेकर अब जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उग्र होने लगे हैं। एनबीसीसी कॉलोनी स्थित कॉमरेड ए. के. राय कार्यालय प्रांगण में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सबुर गोराई ने मीडिया प्रतिनिधियों के सामने प्रशासन और ठेकेदारों की मिलीभगत की पूरी पोल खोलकर रख दी।
​सबुर गोराई ने बिजली विभाग पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि बिजली बोर्ड का रवैया पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना हो चुका है। घंटों बिजली गुल रहने से आम उपभोक्ता बूंद-बूंद पानी और गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि बिजली विभाग के एसडीओ साहब अपने दफ्तर से पूरी तरह नदारद रहते हैं। दफ्तर में अफसरों की गैरमौजूदगी के कारण जनता की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है।
​इसके बाद सबुर गोराई ने सीएफआरआई डिगवाडीह मामा होटल के पास झरिया से शिफ्ट होकर बन रहे आरएसपी महाविद्यालय के नए भवन निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि इस नए कॉलेज के निर्माण में सरेआम घटिया किस्म के नदी का बालू इस्तेमाल किया जा रहा है। यही नहीं, इमारत में थर्ड क्लास ईंट और बेहद घटिया क्वालिटी की छड़ें लगाई जा रही हैं, जो सीधे तौर पर छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
​निर्माण में धांधली यहीं नहीं रुकी, बल्कि खून-पसीना बहाने वाले मजदूरों और मिस्त्रियों का भी भारी शोषण किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा उन्हें तय मानकों से बेहद कम मजदूरी देकर उनकी मेहनत का हक मारा जा रहा है। सबुर गोराई ने मीडिया के माध्यम से मांग की है कि यह पूरा मामला एक गंभीर जांच का विषय है। अगर इस लचर बिजली व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त नहीं किया गया और कॉलेज निर्माण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000