गौशाला बाजार सिंदरी UCHC बदहाली: HURL जैसी बड़ी कंपनियों के बावजूद पंगु स्वास्थ्य सेवा, नरेंद्र जोशी ने दिया 15 दिनों में तालाबंदी और चक्का जाम का अल्टीमेटम

गौशाला बाजार सिंदरी UCHC बदहाली: HURL जैसी बड़ी कंपनियों के बावजूद पंगु स्वास्थ्य सेवा, नरेंद्र जोशी ने दिया 15 दिनों में तालाबंदी और चक्का जाम का अल्टीमेटम
​सिंदरी (धनबाद):
गौशाला बाजार स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सिंदरी में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों की मौजूदगी के बावजूद सरकारी अस्पताल की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। गौशाला बाजार के इस अस्पताल को जानबूझकर बदहाल रखकर निजी अस्पतालों और मेडिकल सिंडिकेट को बढ़ावा देने का एक बड़ा खेल यहां चल रहा है।
​पत्रकार और स्थानीय प्रतिनिधि नरेंद्र जोशी ने बताया कि उन्होंने धनबाद के सिविल सर्जन से लेकर रांची के स्वास्थ्य मंत्री तक को लिखित शिकायत सौंपी थी। यही नहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय के पीएमओ पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं और धरातल पर कोई सुधार नहीं हुआ है।
​सिंदरी और आसपास के क्षेत्रों से रोजाना करीब 1000 से अधिक मरीज विवश होकर निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। औसतन हर एक निजी अस्पताल में रोजाना 200 से 250 मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें मजबूरन बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। गौशाला बाजार के अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सिंदरी में डॉक्टर और दवाइयां न होने का सीधा फायदा निजी क्लिनिक उठा रहे हैं।
​बाजार में बिक रही दवाइयों के दाम पर भी जमकर धांधली हो रही है। जिस दवा की वास्तविक लागत महज 30 रुपये होती है, उसे 50 रुपये के छपे हुए मूल्य पर बेचा जा रहा है। इस तरह हर एक दवा पर मरीजों से 20 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। जब एक गरीब मरीज रोज 500 रुपये की दवा लेता है, तो उसमें से 100 रुपये सीधा मुनाफाखोरों और भ्रष्ट तंत्र की जेब में चला जाता है। दिनभर 300 से 400 रुपये कमाने वाला दिहाड़ी मजदूर जब बीमार पड़ता है, तो उसके पूरे परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है। आम जनता से भारी-भरकम टैक्स वसूलने के बावजूद उन्हें मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं भी मय्यसर नहीं हो रही हैं।
​नरेंद्र जोशी ने इस लापरवाही और भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में प्रशासन को गौशाला बाजार स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सिंदरी की व्यवस्था दुरुस्त करने और योग्य डॉक्टरों की तुरंत तैनाती के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। नरेंद्र जोशी ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर अस्पताल की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया जाएगा और मुख्य सड़क को पूरी तरह से जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000