खस्ताहाल सड़क पर गरमाई राजनीति: मोहलबनी अस्मशान घाट मार्ग बंद होने से फूटा गुस्सा, पूर्व महापौर संजीव सिंह व पार्षदों ने मोर्चा खोला

खस्ताहाल सड़क पर गरमाई राजनीति: मोहलबनी अस्मशान घाट मार्ग बंद होने से फूटा गुस्सा, पूर्व महापौर संजीव सिंह व पार्षदों ने मोर्चा खोला
पाथरडीह/सुदामडीह:
पाथरडीह और सुदामडीह क्षेत्र से दामोदर नदी स्थित मोहलबनी अस्मशान घाट जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह यातायात बाधित हो चुका है। जर्जर सड़क और प्रशासनिक उपेक्षा का आलम यह है कि आम जनता का चलना दूभर हो गया है और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस गंभीर जनसमस्या को लेकर शनिवार रात्रि करीब 8:00 बजे धनबाद के पूर्व महापौर संजीव सिंह (संजीव कुमार सिंह) क्षेत्र भौंरा बीसीसीएल एरिया चंदन प्रोजेक्ट भी पॉइंट में पहुंचे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मोर्चा संभालते हुए प्रशासन के खिलाफ तीखा हमला बोला।
प्रशासनिक नाकामी पर तीखा प्रहार
स्थल निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों का आक्रोश साफ देखने को मिला। पूर्व महापौर संजीव सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि आम जनता और स्कूली बच्चों को एक सुरक्षित और सही रास्ता मुहैया कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार लापरवाही के कारण आज स्थिति विकराल हो चुकी है।
वीरेंद्र कुमार वार्ड 51 के पार्षद और संजय सिंह ने भी मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि रास्ता बंद होने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है और श्मशान घाट सुदामडीह थाना जाने वाले रास्ते के बाधित होने से शवयात्रा ले जाने में भी लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द यातायात सुचारू नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जनता के बुनियादी अधिकार छीने जा रहे हैं और स्थानीय तंत्र मूकदर्शक बना बैठा है। अब देखना यह होगा कि इस तीखे विरोध के बाद सो रहा प्रशासन नींद से जागता है या जनता को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000