विकास या विनाश सिंदरी में L&T कंपनी की भारी लापरवाही, 33KV हाई-वोल्टेज केबल को किया क्षतिग्रस्त

विकास या विनाश सिंदरी में L&T कंपनी की भारी लापरवाही, 33KV हाई-वोल्टेज केबल को किया क्षतिग्रस्त

सिंदरी: धनबाद जिले के सिंदरी अंतर्गत गौशाला बाजार में एलएनटी (L&T) कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। पानी की पाइपलाइन बिछाने के दौरान कंपनी के इंजीनियरों की कथित लापरवाही के कारण जमीन के नीचे से गुजर रही 33,000 वोल्ट 33KV की डीवीसी केबल को भारी नुकसान पहुँचाया गया है।

इंजीनियरों की कार्यशैली पर उठे सवाल: मौके पर मौजूद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों ने पुष्टि की है कि केबल डीवीसी की है और खुदाई के दौरान इसमें डिफॉल्ट हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इंजीनियरों ने बिना सही मैपिंग और सावधानी के काम शुरू किया, जिससे न केवल सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है, बल्कि इलाके में बड़े खतरे की संभावना भी बढ़ गई है।

नाली जाम और बुनियादी ढांचा ध्वस्त सिर्फ बिजली केबल ही नहीं, बल्कि कंपनी की लापरवाही का शिकार स्थानीय नागरिक सुविधाएँ भी हुई हैं

पाइपलाइन को नाली के ठीक बगल से ले जाया जा रहा है, जिससे पूरी नाली जाम हो गई है।

खुदाई के दौरान नाली के ढक्कन तोड़ दिए गए हैं, जिससे राहगीरों और बच्चों के लिए दुर्घटना का डर बना हुआ है।

काम खत्म होने के बाद मलबे और टूटी नालियों को उसी हालत में छोड़ दिया गया है।

ग्रामीणों का आक्रोश स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि विकास के नाम पर जनता को परेशानी में डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों की स्पष्ट मांग है कि एलएनटी कंपनी ऐसे भ्रष्ट और लापरवाह इंजीनियरों को तुरंत कार्य से हटाए और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत कराए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000