सिंदरी विधानसभा में विकास के नाम पर ‘भ्रष्टाचार का खेल’, गौशाला बाजार पुल निर्माण में घटिया सामग्री का बोलबाला

सिंदरी विधानसभा में विकास के नाम पर ‘भ्रष्टाचार का खेल’, गौशाला बाजार पुल निर्माण में घटिया सामग्री का बोलबाला

गौशाला बाजार सिंदरी। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के नुतनडीह बस्ती और कांड्रा बस्ती को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल में भारी अनियमितता का मामला गरमाता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण। कार्य में उपयोग की जा रही घटिया दर्जे की बालू और रॉ मटेरियल को लेकर कड़ा आक्रोश जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की नींव में ही भ्रष्टाचार का ‘घोल’ मिलाया जा रहा है, जो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है।  मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण। मौके पर मुआयना करने पर स्थानीय लोगों ने पाया कि ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी कर निम्न स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सिंदरी विधानसभा की जनता अब यह सवाल पूछ रही है कि करोड़ों की लागत से बनने वाले इस पुल की गुणवत्ता की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जवाबदेही पर उठे सवाल: विधायक या धनबाद DC

बस्तीवासियों ने सीधे तौर पर व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया है। प्रशासनिक सुस्ती: धनबाद के उपायुक्त (DC) और संबंधित विभाग के इंजीनियरों ने अब तक इस स्थल का औचक निरीक्षण क्यों नहीं किया? क्या तकनीकी जांच के बिना ही सरकारी राशि का भुगतान किया जा रहा है?

विधायक की चुप्पी: सिंदरी विधानसभा के माननीय विधायक के क्षेत्र में इस तरह का घटिया काम होना उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। जनता का पूछना है कि क्या जनप्रतिनिधि का काम केवल शिलान्यास करना है, गुणवत्ता की निगरानी करना नहीं। आंदोलन की चेतावनी नुतनडीह बस्ती और कांड्रा बस्ती के निवासियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि अविलंब निर्माण सामग्री की जांच कर गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, तो वे निर्माण कार्य को रोक देंगे और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। तकनीकी जांच: क्या सामग्री का लैब टेस्ट हुआ है?सूचना पट्ट: क्या कार्यस्थल पर बोर्ड लगा है जिसमें बजट और ठेकेदार का नाम हो?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000