हनुमान जन्मोत्सव पर विहिप बजरंग दल ने सिंदरी में निकाली विशाल शोभा यात्रा 

हनुमान जन्मोत्सव पर विहिप बजरंग दल ने सिंदरी में निकाली विशाल शोभा यात्रा

सिंदरी । हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने राँगामाटी जय माता दी मंदिर परिसर स्थित प्रभु श्री राम मंदिर से हनुमान जी की भव्य और विशाल शोभा यात्रा निकाली। विहिप बजरंग दल के विभाग मंत्री सोनू गिरी ने इस कार्यक्रम का आयोजन कराया।

हनुमान जयंती के अवसर पर जय माता दी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड लगी हुई थी। प्रभु श्रीराम के मंदिर में सुबह से ही सुंदर कांड का पाठ हो रहा था। हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा शुरु होने के पूर्व प्रभु श्रीराम के विशालकाय मूर्ति का सोनू गिरी ने दुग्ध अभिषेक करवाया। हनुमान जन्मोत्सव में भाग लेने पहुंचे विहिप जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, उनके भाई अंकुर अग्रवाल, भाजपा नेत्री तारा देवी, चेंबर आफ कामर्स सिंदरी के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, पार्षद साहेबराम हेंब्रम, पार्षद नीरज सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, विजय कुमार सिंह को सोनू गिरी ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। जय माता दी मंदिर परिसर से शुरु हुआ हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में पुरुलिया का छऊ नृत्य ने भी धमाल मचाया। शोभा यात्रा में शामिल सैकडों श्रद्धालु बैंड ताशा के धुन पर थिरकते दिखाई दिए।

शोभा यात्रा में बोकारो के कान्हा रविराज की टीम की राधा कृष्ण की झांकी और विशालकाय बजरंगबली, विशालकाय गोरिल्ला आकर्षण के केंद्र में थी। शोभा यात्रा का स्वागत सिंदरी गुरुद्वारा में गुरुद्वारा समिति के द्वारा जलपान कराकर किया गया। कापरेटिव मोड़ पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों का हिंदु और मुस्लिम समुदाय के व्यवसायियों ने जलपान कराया और गंगा जमुनी तहबीज की मिशाल कायम किया ।

पूरी शोभा यात्रा में पुलिस प्रशासन मुस्तैद था। शोभा यात्रा वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए

रोहडाबाँध एफ सी आई गेट हनुमान मंदिर पहुंचा। जहाँ हनुमान चालीसा के साथ हनुमान जी की स्तुति की गई।

शोभा यात्रा के आयोजन में प्रखंड अध्यक्ष अमन ठाकुर, रोहित सिंह, सिंटू सिंह, नीरज गिरी, राहुल यादव, अमित यादव, नवल किशोर, सागर ठाकुर, मार्शल, दीपक सहित सैंकड़ों युवकों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000