प्रशासनिक बेरुखी और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी के बीच पीड़ित परिवार का हाल बेहाल, बेटी की न्याय की पुकार सुन कब जागेगा तंत्र

प्रशासनिक बेरुखी और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी के बीच पीड़ित परिवार का हाल बेहाल, बेटी की न्याय की पुकार सुन कब जागेगा तंत्र

​धनबाद के चासनाला चार दिन बीत जाने के बाद भी चासनाला के पीड़ित परिवार को न तो न्याय मिला है और न ही सेल प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन मिला है। 20 अगस्त 2026 की देर रात 9:00 बजे चासनाला ई-डी कार्यालय बी-टाइप में प्रबंधन और स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता पूरी तरह निष्फल रही। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने मीडिया को बताया कि प्रबंधन का अड़ियल रवैया बना हुआ है और सहमति का कोई रास्ता नहीं निकल सका।
​बाबा अब कभी वापस नहीं आएंगे रो-रोकर बेहाल हुई बेटी
​घर के मुख्य कमाने वाले सदस्य को खोने के बाद मृतक शंकर मल्लिक का पूरा परिवार सदमे में है। सबसे दर्दनाक स्थिति उनकी मासूम बेटी की है, जो लगातार अपने पिता को याद कर रो रही है। पिता के अचानक चले जाने से बेटी का भविष्य अंधकारमय हो गया है। बिलखती बेटी बार-बार बस यही एक सवाल पूछ रही है कि आखिर हमारे परिवार का क्या कसूर था, हमें न्याय कब मिलेगा। मासूम के इन सवालों का जवाब न तो सेल प्रबंधन के पास है और न ही मौके से नदारद जनप्रतिनिधियों के पास।
​जनप्रतिनिधियों और कुंभकर्णी प्रशासनिक नींद पर उठे सवाल
​एक तरफ जहां पीड़ित परिवार और उनकी बेटी न्याय की भीख मांग रही है, वहीं इलाके के अन्य बड़े जनप्रतिनिधियों का रवैया बेहद निराशाजनक रहा है। स्थानीय ग्रामीणों अजीत महतो और सुंदरलाल महतो का कहना है कि झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के नवनिर्वाचित महापौर संजीव कुमार सिंह ने इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार से मिलना तक मुनासिब नहीं समझा।
​अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागेगा? क्या उस बेबस बेटी और पीड़ित परिवार को न्याय व उचित मुआवजा मिल पाएगा, या फिर गरीब परिवार की आवाज़ फाइलों और बेनतीजा बैठकों में दबकर रह जाएगी?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000