80वें स्वतंत्रता दिवस पर बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार को मिला प्रशस्ति पत्र

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार को मिला प्रशस्ति पत्र

धनबाद। 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन धनबाद द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन के लिए बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन (भा.प्र.से.) द्वारा यह प्रतिष्ठित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

बलियापुर थाना कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से यह सम्मान दिया गया है। उपायुक्त महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र मिलने से बलियापुर थाना क्षेत्र और पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार को बधाई दी है और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000