सिंदरी में दबंगई: बुजुर्ग महिला के क्वार्टर पर कब्जा, विरोध करने पर खाली करने के बजाय दी धमकी

सिंदरी में दबंगई: बुजुर्ग महिला के क्वार्टर पर कब्जा, विरोध करने पर खाली करने के बजाय दी धमकी
​सिंदरी
औद्योगिक नगरी सिंदरी के डोमगढ़ सुंदर नगर क्षेत्र से दबंगई का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक ७८ वर्षीया असहाय महिला लखी दासी को निशाना बनाकर उनके आवंटित क्वार्टर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। पीड़िता ने सिंदरी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
​पति के देहांत के बाद खाली मकान देख गड़ाई नज़र
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंदरी के डोमगढ़ सुंदर नगर स्थित आवास संख्या २ लायंस क्लब एवं पीएफ ऑफ वीकार्ड्स सिंदरी द्वारा स्वर्गीय रसिद मोहम्मद के नाम पर आवंटित किया गया था। यहाँ लखी दासी अपने पति के साथ वर्षों से रह रही थीं। वर्ष २०२२ में पति के देहांत के बाद अत्यधिक दुख और लाचारी के कारण वे सिंदरी के प्रेम नगर स्थित अपनी बेटी के घर रहने चली गई थीं।
​वीरू बाउरी पर अवैध कब्जे और धमकी देने का आरोप
लगभग दो वर्ष पश्चात जब पीड़िता अपने आवास पर वापस लौटीं तो उनके घर का ताला टूटा हुआ मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि वीरू बाउरी पिता स्वर्गीय भीशुक बाउरी ने अवैध रूप से मकान पर कब्जा कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि जब आरोपी से मकान खाली करने को कहा गया तो उसने पहले १५ दिनों का समय मांगा। जब १५ दिन पूरे होने पर पुनः बात की गई तो उसने स्पष्ट मना कर दिया और धमकी दी कि जहाँ जाना है जाओ घर खाली नहीं होगा।
​सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
डीएल कॉलोनी स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास इस तरह एक ७८ वर्षीय वृद्धा के मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लेना और खुलेआम धमकी देना स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। पीड़ित वृद्धा लखी दासी ने सिंदरी थाना प्रभारी से मामले की तुरंत जाँच करके अपना आवास वापस दिलवाने और दोषी पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
​अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन और स्थानीय लोग इस वृद्ध महिला को उसका क्वार्टर दिला पाएंगे या फिर पैसे के बल पर क्वार्टर पर कब्जा करने वाला दबंग ही वहाँ ऐश करता रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000