एससी – एसटी कॉन्सिल के लोगों में भ्रामक स्थिति सिंदरी। सिंदरी में एससी – एसटी कॉन्सिल के लोगों में भ्रामक स्थिति बनी हुई है। 

एससी – एसटी कॉन्सिल के लोगों में भ्रामक स्थिति सिंदरी। सिंदरी में एससी – एसटी कॉन्सिल के लोगों में भ्रामक स्थिति बनी हुई है।

बुधवार को महासचिव मदन प्रसाद के घर पर एक प्रेस वार्ता रखा गया। प्रेस को सम्बोधित करते हुए झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभु पासवान ने सिंदरी में हो रही एससी – एसटी कॉन्सिल को लेकर भ्रामक स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि बिना कॉन्सिल के सदस्यों के राय के नई कमिटी का गठन संभव नहीं है एवं वो अमान्य है। उसी क्रम में आगे प्रभु पासवान ने सिंदरी के कॉन्सिल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद को कॉन्सिल से बर्खास्त कर दिया एवं कहीं भी कॉन्सिल के लेटर हेड और रसीद का दुरूपयोग करने पर कानूनी प्रक्रिया करने तक की बात कही। वही मदन प्रसाद ने कहा कि अभी भी वक्त है कि सभी लोग अपनी ब्यक्तिगत भावना पर अंकुश लगाकर एक साथ एक ही छत अर्थात एक ही कॉन्सिल के साथ रहें ताकि हमलोगों की चट्टानी एकता से लोग भयभीत भी हों एवं तब्बूजू भी मिले।

मौके पर अध्यक्ष सुरेश प्रसाद के स्थान पर त्रिभुवन चौधरी को नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने फूलमाला पहना कर उनका कॉन्सिल में स्वागत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000