चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को एक और महत्वपूर्ण

चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को एक और महत्वपूर्ण

पहल हुई। बरमसिया–हुटुपाथर–आदाकुड़ी मार्ग, जो एनएच-32 से जुड़ता है, के 15.41 किलोमीटर लंबे सड़क खंड के IRQP कार्य का शिलान्यास पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने किया। विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि बेहतर सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं होतीं, बल्कि विकास की संभावनाओं का रास्ता भी तैयार करती हैं। इस सड़क के बेहतर होने से ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज पहुंचने, मरीजों को अस्पताल तक जाने और ग्रामीणों को बाजार व रोजगार से जुड़ने में सहूलियत होगी। सड़क की स्थिति बेहतर होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मजबूत आधारभूत संरचना विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की कई ग्रामीण सड़कों को पथ निर्माण विभाग में समायोजित कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उनका बेहतर तरीके से निर्माण, सुदृढ़ीकरण और रखरखाव कराया जा सके। इससे लंबे समय से जर्जर या खराब सड़कों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने में मदद मिलेगी। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना जरूरी है। सड़क संपर्क बेहतर होने से गांवों में विकास की गतिविधियां बढ़ती हैं और लोगों को रोजगार व अन्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होती है। उन्होंने कहा कि चंदनकियारी के सर्वांगीण विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और मजबूत आधारभूत संरचना के निर्माण का प्रयास लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। बरमसिया–हुटुपाथर–आदाकुड़ी मार्ग का सुदृढ़ीकरण इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। सड़क का कार्य पूरा होने के बाद इससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में राहत मिलने के साथ विकास की गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। इसके पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया।मौके सुरेश महतो,महाराज महतो, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोराई, रमन महथा, मंटू महतो, राजकुमार सिंह, गणेश महतो, प्रबोध सिंह चौधरी, अश्विनी महतो, समर पांडेय,भवानी महतो, प्रकाश शर्मा, मंटू गोप, दामोदर महतो समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000