पाथरडीह थाना में तालाब विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल, सीएससी चासनाला में इलाज जारी

पाथरडीह थाना में तालाब विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल, सीएससी चासनाला में इलाज जारी

पाथरडीह थाना – जोशी न्यूज़ 24 पाथरडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह वाशरी स्थित तालाब में नहाने और मछली पकड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और चार लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक पक्ष से पीरा बाउड़ी उम्र 43 वर्ष पिता शिबू बाउड़ी और सूरज बाउड़ी उम्र 16 वर्ष घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पीरा बाउड़ी के माथे में गंभीर चोट आई है और करीब पांच से सात टांके लगे हैं। पीरा बाउड़ी ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे कैसे मारपीट कर सकते हैं जब उनके हाथ में पहले से चोट लगी है। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
वहीं दूसरे पक्ष से वीरेंद्र महतो उम्र 30 वर्ष पिता दुर्योधन महतो और उनके भाई इंद्रजीत महतो उम्र 26 वर्ष पिता दुर्योधन महतो भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के माथे में भी चोट लगी है लेकिन टांके नहीं आए हैं, जबकि वीरेंद्र महतो के नाक से खून रुक नहीं रहा था। दूसरे पक्ष का कहना है कि पीरा बाउड़ी के घर में शादी थी, जिसमें शराब पीने के बाद विवाद हुआ और पीरा बाउड़ी के लोग पहले भी हमेशा मारपीट करते रहते हैं। महतो पक्ष ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वे उस तालाब में पैसा लगाकर मछली पालन करते हैं और मना करने के बावजूद मछली पकड़ने को लेकर विवाद बढ़ा, जबकि बगल के तालाब में मछली पकड़ने की बात कही गई थी।
सूचना मिलते ही पाथरडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों से पूछताछ कर जानकारी ली। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को चासनाला स्थित सीएससी अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
वहीं पाथरडीह थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लिखित शिकायत मिलते ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000