सिर में गंभीर चोट और न थमती खून की धार के बाद विनोद वर्मा धनबाद रेफर; डॉक्टर बोले गाड़ी की टक्कर से लगी चोट, घायल नशे में था

सिर में गंभीर चोट और न थमती खून की धार के बाद विनोद वर्मा धनबाद रेफर; डॉक्टर बोले गाड़ी की टक्कर से लगी चोट, घायल नशे में था

​धनबाद  केंदवा थाना क्षेत्र के मछली पट्टी निवासी विनोद वर्मा के सिर में गंभीर चोट लगने और खून बहना बंद न होने के बाद चासनाला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

​विनोद वर्मा को खुद यह स्पष्ट रूप से पता नहीं है कि उन्हें सिर में चोट कैसे लगी। वहीं, मीडिया को जानकारी देते हुए विनोद वर्मा ने कहा कि टेंपो में बैठने के दौरान उन्हें चोट लगी है। हालांकि, यह स्थिति देखकर मीडिया को भी यह आशंका लग रही है कि टेंपो में बैठने के दौरान भी चोट लग सकती है या हो सकता है कि टेंपो में अथवा किसी अन्य वाहन ने धक्का मारा हो।

​वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि देखने में लग रहा है कि किसी गाड़ी से धक्का लगा है, जिसके कारण सिर में इतनी गंभीर चोट आई है, और साथ ही विनोद वर्मा के नशे में होने की बात भी सामने आई है।

​जानकारी के अनुसार विनोद वर्मा ने अपने भाई को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय डॉक्टरों और कुछ सामाजिक लोगों ने एंबुलेंस के लिए फोन कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज भेजवाया। गंभीर चोट व लगातार खून बहने के बीच अता-पता भी साफ न होने से स्थिति को देखते हुए रेफर किया गया। अब सवाल यह है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी कौन सी थी और हादसा कहाँ हुआ, जिस पर आगे की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000