रोहड़ाबाँध दुर्गा मंदिर परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह-ऋण मेला आयोजित, 109 अभ्यर्थियों का चयन

रोहड़ाबाँध दुर्गा मंदिर परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह-ऋण मेला आयोजित, 109 अभ्यर्थियों का चयन

सिंदरी धनबाद। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में नियोजनालय सिंदरी, धनबाद के द्वारा रोहड़ाबाँध दुर्गा मंदिर परिसर में एकदिवसीय रोजगार-सह-ऋण मेला का आयोजन किया गया। इस मेले के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को रोजगार के अवसर और स्वरोजगार व शिक्षा से जुड़ी ऋण योजनाओं की उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

उल्लेखनीय है कि इस मेले में कुल 17 निजी क्षेत्र की कंपनियों ने भाग लिया। इनमें ललिता मैनपॉवर सॉल्यूशंस, गौतम बुद्ध नैतिक शिक्षा मिशन, स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड, विर्सन सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, जीएस इंटीग्रेटेड रिसोर्सेज, प्रेझा फाउंडेशन (राँची) तथा अन्य कंपनियाँ शामिल थीं। इस दौरान कुल 109 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिससे उन्हें अपने करियर को एक नई दिशा देने का अवसर मिला।

बैंकों के स्टॉल के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी

रोजगार-सह-ऋण मेला 2026 में अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और एचडीएफसी बैंक का स्टॉल लगाया गया। इन स्टॉलों के जरिए उपस्थित युवाओं, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, शिक्षा ऋण, विभिन्न स्वरोजगार एवं ऋण योजनाएं, वित्तीय समावेशन से संबंधित उत्पाद एवं सेवाएं तथा बैंक की अन्य जनकल्याणकारी एवं वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।

नियोजन पदाधिकारी का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नियोजनालय सिंदरी, धनबाद की नियोजन पदाधिकारी श्रीमती पदमा कुमारी ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर रोजगार मेला एवं भर्ती शिविर का आयोजन कर निबंधित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसरों से जुड़ने के लिए स्थानीय उम्मीदवार स्वयं अथवा नियोजनालय सिंदरी, धनबाद में उपस्थित होकर अपना निबंधन करा सकते हैं।

इस मौके पर नियोजन पदाधिकारी श्रीमती पदमा कुमारी के साथ उच्च वर्गीय लिपिक अरविंद कुमार राकेश, संजय कुमार साव, प्रशान्त गोयल, विवेक कुमार साव एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000