परसबनिया के मर्शालिग यार्ड में मजदूर नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि, हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प

परसबनिया के मर्शालिग यार्ड में मजदूर नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि, हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प

परसबनिया धनबाद। परसबनिया पंचायत के मर्शालिग यार्ड में भाकपा-माले लाल झंडा की ओर से मजदूर नेता कॉमरेड श्रीपति महतो और कॉमरेड बीरबल महतो की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉमरेड श्रीपति महतो की धर्मपत्नी द्वारा दोनों दिवंगत नेताओं की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो और पंचायत के मुखिया राजाराम रजक समेत अन्य उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कॉमरेड श्रीपति महतो के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठित और असंगठित मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनके हक की लड़ाई को मजबूत करने में समर्पित कर दिया।
वक्ताओं ने संविधान दिवस और पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्प दोहराया कि केंद्र सरकार की कथित मजदूर एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा तथा संगठित और असंगठित मजदूरों के साथ-साथ किसानों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर सुरेश प्रसाद, जगतू महतो, राजाराम साव, अरविंद महतो, मंगल महतो, विक्की पंडित, मनोज रवानी, राजाराम रजक, सुरेश पाल, मंगरू सिंह, विरेंचि महतो, रघु यादव, दशरथ ठाकुर, शंकर महतो, नंदी सिंह, बदल बाउरी, बबलू महतो, शिवा रजक, केस्टो महतो सहित सीपीआई एमएल लिबरेशन माले के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं साथी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000