पचंबा के रानीखावा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, टांगी से वार कर ससुर और बहू की हत्या।

पचंबा के रानीखावा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, टांगी से वार कर ससुर और बहू की हत्या।

रविवार की रात करीब दो बजे वारदात को दिया गया अंजाम, 65 वर्षीय सुकर मंडल और 30 वर्षीय शीला मंडल की मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा में रविवार की रात एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात अपराधियों ने सुंडीटोला निवासी एक बुजुर्ग ससुर और उनकी बहू की धारदार हथियार (टांगी) से वार कर हत्या कर दी। इस घटना में करीब 65 वर्षीय सुकर मंडल और उनकी 30 वर्षीय बहू शीला मंडल की मौत हो गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या से गांव में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब दो बजे अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने दोनों पर टांगी से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घर में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, अब तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल का जायजा लेकर वारदात से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने इस दोहरे हत्याकांड को किस उद्देश्य से अंजाम दिया।

बताया जाता है कि मृतका शीला मंडल का पति जितेंद्र मंडल सूरत में रहकर काम करता है। शीला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। वहीं, परिवार के दो सदस्यों की एक साथ हत्या होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

इधर, दोहरे हत्याकांड के बाद रानीखावा और आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग घटना के पीछे की वजह जानने को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों में इस घटना के बाद भय का माहौल है।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह और इसमें शामिल अपराधियों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000