सिंदरी में धूमधाम से मना खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव, भजनों की रसधार में नाचते गाते झूमे श्रद्धालु

धनबाद। सिंदरी
सिंदरी के रंगामाटी स्थित के.के. स्कूल के समीप हीरालाल अग्रवाल के निजी आवास पर हारे के सहारे बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। हीरालाल अग्रवाल के कुशल नेतृत्व एवं समस्त अग्रवाल समाज के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस पावन धार्मिक अनुष्ठान में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा खाटू श्याम का रंग बिरंगे सुगंधित फूलों से भव्य और अलौकिक दरबार सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना और अखंड ज्योत प्रज्वलित करने के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बाबा को सवामनी और छप्पन भोग अर्पित किए गए तथा जन्म उत्सव की खुशी में केक काटकर एवं पुष्प वर्षा कर बाबा का स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण श्याममय और भक्तिमय हो उठा।
भजन संध्या में झरिया से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष कुमार ने अपनी सुमधुर आवाज से ऐसा समां बांधा कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है और मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है जैसे एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों और ढोलक मंजीरे की थाप पर देर रात तक सभी श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचते गाते और झूमते नजर आए तथा जय श्री श्याम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में महाआरती के पश्चात भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समाज के गणमान्य लोगों एवं युवाओं की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुंदरलाल अग्रवाल, हीरालाल अग्रवाल, मोतीलाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, कानू अग्रवाल एवं रतन अग्रवाल सहित समस्त अग्रवाल परिवार व अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000