बाघमारा अंचलाधिकारी के कार्यशैली से त्रस्त होकर रैयत अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे,दर्जनों रैयतो ने भी किया समर्थन,जमीन दाखिल खारिज के लिये रैयत लगा रहे एक साल से कार्यालय का चक्कर

बाघमारा अंचलाधिकारी के कार्यशैली से त्रस्त होकर रैयत अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे,दर्जनों रैयतो ने भी किया समर्थन,जमीन दाखिल खारिज के लिये रैयत लगा रहे एक साल से कार्यालय का चक्कर

धनबाद के अंचल कार्यालयों में रैयतों की जमीन सम्बंधित समस्या का निपटारा नही हो रहा है।रैयतों को अपने जमीन सम्बंधित समस्या के समाधान के लिये,दाखिल खारिज,लगान रसीद के लिये चक्कर लगाना पड़ रहा है।

बाघमारा अंचल कार्यालय के मुख्य गेट के सामने दर्जनों रैयत धरना पर बैठ गए है।पिपराटाँड़ के रैयत दुःखन महतो अंचलाधिकारी से त्रस्त होकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।दर्जनों रैयत अनशनकारी रैयत का साथ देते हुए धरना दे रहे है।
गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी भी आंदोलन की जानकारी होने पर अनशनस्थल पहुँच धरना पर बैठ गए है।

अनशन पर बैठे रैयत ने कहा कि एक साल से अंचल कार्यालय का चक्कर जमीन के दाखिल खारिज के लिये लगा रहे है।लेकिन जमीन का दाखिल खारिज नही किया गया।अंचल अधिकारी रैयतों को परेशान कर रहे है।जमीन के सभी दस्तावेज सही होने के बाउजूद टालमटोल किया जा रहा।परेशान होकर अनशन पर बैठना पड़ा है।जब तक जमीन का दाखिल खारिज नही होता अनशन जारी रहेगा।

वही गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जिले के सभी अंचल कार्यालयों में भ्र्ष्टाचार हावी है।रैयत को अपने सही काम के लिये दौड़ना पड़ रहा है।बाघमारा अंचलाधिकारी मनमानी कर रहे है।जनप्रतिनिधियों के फोन को रिसीव नही करते।एक साल से दर्जनों रैयत जमीन के दाखिल खारिज के लिये दौड़ रहे है।लेकिन रैयतों के जमीन सम्बंधित समस्या पर कोई सुनवाई नही हो रहा।अंचलाधिकारी अपने कार्यशैली नही सुधारे तो उग्र आंदोलन करेंगे।

बाइट — दुःखन महतो(अनशनकारी रैयत)चेक शर्ट पॉकिट में मोबाइल

बाइट — सुभाष रवानी(गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि)चश्मा पहने

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000