लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता का वोट संतोष सिंह

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता का वोट : संतोष सिंह

बाघमारा प्रखंड के घोराठी गांव में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित

आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत को धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत खानुडीह पंचायत के घोराठी गांव स्थित पांडेय टोला में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो उपस्थित रहे। जन चौपाल में दोनों नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके बीच मतदान के महत्व एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता का वोट है। वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार और उसकी आवाज है। इस अधिकार की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आम लोगों के बीच जागरूकता बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।

संतोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। वोट की ताकत को कमजोर करने की किसी भी कोशिश के प्रति आम जनता को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने मताधिकार के प्रति सजग रहें और अपने गांव के प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने में सहयोग करें।

वहीं, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या परेशानी होने पर संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। साथ ही उन्होंने गांव-गांव और घर-घर तक ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। किसी भी योग्य मतदाता को उसके मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए। नेताओं ने ग्रामीणों से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं एवं विचारों को नेताओं के समक्ष रखा। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आम जनता को अपने वोट की ताकत का एहसास कराने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज यादव, प्रदीप पांडेय, मंटू दास, राजेश राम, भोला राम, बलराम महतो, दयाल महतो, टी.पी. पांडेय सतेंद्र पांडेय बासु रवानी राजन रवानी टेकलाल ठाकुर बाबूलाल पांडे गणेश पांडे खेदन पांडे पप्पू शर्मा विवेक पांडे जितेंद्र पांडे उपेंद्र पांडे रविंद्र पांडे वीरेंद्र पांडे भारत पांडे सुधाकर पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000