प्रेस दिवस के दिन पत्रकार दशरथ प्रधान से पुलिस पूछताछ पर एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

प्रेस दिवस के दिन पत्रकार दशरथ प्रधान से पुलिस पूछताछ पर एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

प्रीतम सिंह भाटिया बोले पत्रकार के साथ पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट करे प्रशासन

सिमडेगा/सरायकेला:भारत मित्र के सरायकेला ब्यूरो दशरथ प्रधान से गम्हरिया थाना में सिमडेगा पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है.बताया जा रहा है कि सिमडेगा पुलिस की टीम गम्हरिया थाना में दशरथ प्रधान से पूछताछ कर रही है. मौके पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, विजय साहू,कल्याण पत्रा,नवीन प्रधान, जगबंधु महतो,सुमित सिंह और अन्य पत्रकार भी गम्हरिया थाने पहुंचे.इस मामले प्रीतम सिंह भाटिया ने आपत्ति जताई है.उन्होंने पत्रकार से पूछताछ को लेकर सवाल उठाते हुए मामले में प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की कार्रवाई कानून के दायरे में और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए.मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूछताछ के कारणों और पूरी स्थिति का खुलासा हो सकेगा.हालांकि प्रेस दिवस के दिन पत्रकारों ने दशरथ प्रधान से पूछताछ को लेकर घर से थाने लाने को लेकर निंदा की है.

प्रीतम भाटिया ने कहा कि पत्रकारों पर आए दिन कोई न कोई मामले दर्ज होना चिंता का विषय है.उन्होने कहा कि दशरथ प्रधान हमारे एसोसिएशन के सरायकेला जिला अध्यक्ष हैं और वे 2 दिन पहले अभिषेक भारती के पक्ष में सीएम के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने की बात कह रहे थे.

दशरथ प्रधान ने बताया कि सिमडेगा पुलिस ने उनसे अभिषेक भारती के संदर्भ में पूछताछ के बाद पत्रकार विजय साहू के जिम्मेनमा पर थाने से छोड़ दिया.प्रधान ने कहा कि जो पूछताछ थाने में हुई वह घर पर भी हो सकती थी कोई इतना गंभीर विषय नहीं था कि उन्हें थाना लाया जाए.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000