झरिया 16 नवंबर श्री जलाराम प्रार्थना मंदिर झरिया में संत शिरोमणि जलाराम बापा की 227 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई ।इस अवसर पर जलाराम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।

झरिया 16 नवंबर श्री जलाराम प्रार्थना मंदिर झरिया में संत शिरोमणि जलाराम बापा की 227 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई ।इस अवसर पर जलाराम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।

संत श्री जलाराम बापा का जन्म आज से 227 वर्ष पूर्व गुजरात के वीरपुर में हुआ था।वे भगवान राम के परम भक्त थे उनके बारे में दोहा प्रचलित है राम नाम में लीन है देखत सब में राम । ताके पद वंदन करूँ  जय जय जलाराम ।

वे भूखो को भोजन कराने में विश्वास रखते थे स्वयं झोली ले कर लोगों से भोजन सामग्री मांग कर लाना और भूखे लोगों को भोजन कराना उनका नित्यक्रम था।भगवान राम साधु वेश में एक बार उनके द्वार पर गए और उनकी पत्नी को ही मांग लिया जलाराम बापा ने साधु के साथ अपनी।पत्नी को विदा किया लेकिन साधु महात्मा उनकी पत्नी के हाथ में झोली और लाठी जो अपने हाथ में लिए थे को पकड़ा कर थोड़ी देर में आने की बात कह कर अदृश्य हो गए ।आज भी वह लाठी और झोली वीरपुर के जलाराम मंदिर में भक्तों के दर्शन हेतु रखी हुई है दूर दूर से हजारों लोग वीरपुर आते है और मनौती रखते है सबकी मनोकामना पूरी होती है ।

वीरपुर स्थित जलाराम बापा का एक मात्र मंदिर है जिसमें अगर आप कुछ भी चढ़ावा चढ़ाते है तो उनको सलाह दी जाती है बाहर किसी को दान कर दे यहां कोई चढ़ावा नहीं लिया जाता है और आज भी हजारों लोग रोज वहां पहुंच कर प्रसाद में भोजन प्राप्त करते है किसी से कुछ भी।रकम नहीं ली जाती है ।

झरिया में आज से 52 वर्ष पहले जलाराम मंदिर की स्थापना की गई प्रत्येक कार्तिक शुक्ल पक्ष 7 सप्तमी को जलाराम जयंती मनाई जाती है।प्रातःकाल 5 बजे मंगला आरती की गई 9 बजे विशेष आरती हुई एवं आरती के पश्चाद् भक्तों के बीच अनेक उपहार बांटे गए।

आज जलाराम बापा की विशेष पूजा की गई जिसमें मुख्य यजमान के रूप साहिल त्रिवेदी अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा में बैठे थे श्री जगदीश भट्ट एवं प्रियंक भट्ट ने वेदोक्त मंत्रों के साथ पूजा करवाई एवं महाआरती के बाद भी भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में अनेक उपहार दिए गए।दिन भर दूर दूर से भक्त गण दर्शन करने आते रहे तत्पश्चात नंदवाना समाज भवन भोजन के रूप में हजारों लोगों ने प्रसाद लिया।

संध्या समय भजन कीर्तन कर भक्तों ने बापा का प्रिय प्रसाद खिचड़ी कढ़ी सब्जी पाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता चेतन मपारा किशोर ठक्कर अतुल मंडल राजेश ठक्कर जिग्नेश जोशी उमेश शाह विजय चौहान हर्ष दवे विशाल सोलंकी ललित सोलंकी कल्पेश शाह होमेश जोशी रमेश संघबी हिम्मतभाई राठौड़ श्रीमती वीणा मपारा गीता ठक्कर पुष्पाबेन ठक्कर शीतल ठक्कर शारदा जोशी जल्पा जोशी जिज्ञाशा जोशी गीता पांडे इत्यादि का विशेष योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000