झारखंड आंदोलन के अग्रदूत, जनप्रिय नेता एवं गोमिया विधानसभा क्षेत्र से पांच बार निर्वाचित विधायक तथा

झारखंड आंदोलन के अग्रदूत, जनप्रिय नेता एवं गोमिया विधानसभा क्षेत्र से पांच बार निर्वाचित विधायक तथा

एकीकृत बिहार सरकार के पूर्व वित्त मंत्री स्व. छत्रु राम महतो की द्वितीय पुण्यतिथि पर आज गिरिडीह सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी एवं बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो ने पेटरवार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बगोदर विधायक श्री नागेन्द्र महतो ने स्व. छत्रु राम महतो को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन झारखंड के अधिकार, विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। झारखंड आंदोलन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
इस दौरान गोमिया के पूर्व विधायक श्री लंबोदर महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000