सूर्य उपासना और संस्कारों की अनूठी पाठशाला: झरिया के श्री सत्यनारायण मंदिर में गूंजे भगवान सूर्य के 12 नाम

सूर्य उपासना और संस्कारों की अनूठी पाठशाला: झरिया के श्री सत्यनारायण मंदिर में गूंजे भगवान सूर्य के 12 नाम

​झरिया | 15 नवंबर

​लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए झरिया के स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर स्थित संस्कृत पाठशाला में एक अत्यंत प्रेरणादायक और धार्मिक आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सूर्य उपासना के महत्व और हमारी प्राचीन संस्कृति से जोड़ना था।

​कार्यक्रम के दौरान पाठशाला के विद्यार्थियों को सूर्य भगवान के विभिन्न श्लोकों के साथ उनके 12 पावन नाम अत्यंत सरल तरीके से कंठस्थ कराए गए। बच्चों को ॐ मित्राय नमः, ॐ रवये नमः, ॐ सूर्याय नमः, ॐ भानवे नमः, ॐ खगाय नमः, ॐ पुष्णे नमः, ॐ हिरण्य गर्भाय नमः, ॐ मरीचये नमः, ॐ आदित्याय नमः, ॐ सावित्रये नमः, ॐ अर्काय नमः और ॐ भास्कराय नमः मंत्र सिखाए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ संकल्प लिया कि वे छठ घाट पर जाकर अपने माता-पिता के साथ इन 12 नामों का उच्चारण करेंगे।

​इस अवसर पर पाठशाला में बच्चों को श्लोकों के साथ-साथ संस्कृत में अंताक्षरी, पहाड़ा, संस्कृत संभाषण यानी वार्तालाप और गीतों का भी रोचक अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान वैद्य सुखलाल ने बच्चों को सूर्य नमस्कार करके उसका सही अभ्यास भी दिखाया।

​बच्चों को यह अनूठा संस्कृत प्रशिक्षण अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी द्वारा दिया गया। इस आयोजन की एक खास बात यह रही कि पाठशाला के पूर्व छात्र विपुल गराछ अपने सपरिवार विशेष रूप से पधारे। उन्होंने अपने बचपन की यादें ताजा करते हुए सभी विद्यार्थियों को नोटबुक और पेन भेंट किए, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया।

​धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास के इस माहौल में प्रसिद्ध व्यवसायी यमेश त्रिवेदी, जिग्नेश जोशी और होमेश जोशी द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रसाद के साथ-साथ विशेष रूप से अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।

​इस आयोजन में सृष्टि कुमारी, माही कुमारी, अनाया तिवारी, त्रिशा कुमारी, बोधि कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुहानी कुमारी, दीपिका कुमारी, काव्या जोशी, सुमित मिश्रा, प्रथम जोशी, अर्णव कुमार, सूरज ठक्कर, अनमोल कुमार, इशांत सिंह, अनय आनंद तिवारी, आर्यन कुमार, दिव्यांश सिंह, रौनक कुमार और प्रतीक कुमार सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000