खाकी को चुनौती इमली बस्ती में बाइक चुराते रंगेहाथ धराया आदतन चोर ग्रामीणों के गुस्से के आगे बेबस दिखा कानून का खौफ

खाकी को चुनौती इमली बस्ती में बाइक चुराते रंगेहाथ धराया आदतन चोर ग्रामीणों के गुस्से के आगे बेबस दिखा कानून का खौफ
सिंदरी
सिंदरी थाना क्षेत्र के इमली बस्ती में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे एक शातिर चोर को स्थानीय ग्रामीणों ने आखिरकार रंगेहाथ दबोच लिय  ग्रामीणों की सतर्कता के कारण आरोपी भागने में सफल नहीं हो सका और उसे पकड़कर सीधा सिंदरी थाना के सुपुर्द कर दिया गया。 पुलिस ने आरोपी की चिकित्सीय जांच कराने के बाद उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में अपराधियों के बढ़तेौसले को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंदरी थाना कांड संख्या 64 2026 दिनांक 13 11 2026 के तहत धारा 303 2 317 2 317 4 3 5 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है इस मामले में पुलिस ने बलियापुर थाना क्षेत्र के श्यामलापुर बस्ती पाथरडीह टोला निवासी विजय महतो उर्फ हरिबोल महतो उम्र करीब 34 वर्ष पिता शिव प्रसाद महतो को पकड़ा है वहीं इस मामले में संलिप्त उसका दूसरा साथी विजय महतो कालीपुर फिलहाल फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पहले भी बाइक चोरी में जा चुका हूँ जेल आरोपी का बेखौफ कबूलनामा
गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान आरोपी विजय महतो ने खुद यह स्वीकार किया कि वह इससे पहले भी बाइक चोरी के कई मामलों में जेल की हवा खा चुका है। वहीं सिंदरी थाना के पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
इमली बस्ती के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा न्याय व्यवस्था और पुलिस पर उठाए तीखे सवाल
इस घटना के बाद सिंदरी के इमली बस्ती के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधी चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं और पुलिस द्वारा पकड़े जाने के कुछ ही दिनों बाद जमानत पर बाहर आ जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद ये शातिर अपराधी फिर से बेखौफ होकर बाइक और घरों की चोरी करने लगते हैं।
ग्रामीणों ने धनबाद न्यायालय और उच्च न्यायालय की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर इन आदतन अपराधियों के दिल से कानून का खौफ क्यों खत्म हो गया है लोगों में इस बात की भी नाराजगी है कि जब से पुलिस हिरासत में सख्ती पर रोक लगी है तब से इन बदमाशों का मनोबल और अधिक बढ़ गया है। ग्रामीणों की मांग है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि वे दोबारा समाज में इस तरह के अपराध करने की हिम्मत न जुटा सकें। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को कब दबोचकर सलाखों के पीछे भेजती है या फिर यह मामला हमेशा की तरह रफा-दफा कर दिया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000