धनबाद-बलियापुर सड़क निर्माण: भ्रष्टाचार पर उठे सवाल, जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी पर स्थानीय नागरिक का फूटा गुस्सा

धनबाद-बलियापुर सड़क निर्माण: भ्रष्टाचार पर उठे सवाल, जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी पर स्थानीय नागरिक का फूटा गुस्सा

धनबाद: 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को जिला उपायुक्त द्वारा धनबाद-बलियापुर मुख्य सड़क के औचक निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता और इसमें होने वाले भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन द्वारा सड़कों के मरम्मती के निर्देश तो दिए गए हैं, लेकिन जानकारों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब तक निर्माण के नियमों का कड़ाई से पालन नहीं होगा, तब तक समस्या का समाधान संभव नहीं है।

स्थानीय निवासी नरेंद्र जोशी ने सड़क निर्माण की कार्यप्रणाली पर तीखा रोष व्यक्त करते हुए सवाल उठाया है कि घटिया सड़क बनाने वाले ठेकेदारों पर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जाती? उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के गाढ़ी कमाई के टैक्स के पैसों से सड़कें बनाई जाती हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण रुपयों का खुला बंदरबांट होता है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का टेंडर पास होता है, तो धरातल पर मात्र पच्चीस से तीस लाख रुपये का ही काम होता है और बाकी की राशि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से गायब हो जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि स्थिति यह है कि कोई भी सड़क बनने के छह महीने से लेकर एक साल के भीतर ही टूटने लगती है, लेकिन न तो कोई ठेकेदार और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी इस बात की गारंटी देता है कि आगामी दो वर्षों तक उस सड़क की मरम्मती पर एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा।

सड़क निर्माण के तय नियमों और तकनीकी मानकों के अनुसार, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सामग्री की जांच, मजबूत आधार परत का निर्माण, तय समयावधि के तहत मरम्मत की पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की होना, स्वतंत्र एजेंसियों से जांच कराना और निर्माण के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम करना अनिवार्य है। जब तक इन सभी नियमों का पालन पूरी सख्ती से नहीं होगा और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई व ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक जनता के पैसों का इस तरह नुकसान होना नहीं रुकेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000