झरिया के श्री सत्यनारायण मंदिर में संस्कृत पाठशाला आयोजित: बच्चों ने सीखे रक्षाबंधन मंत्र, स्तोत्र पाठ एवं पाए औषधीय पौधे

झरिया के श्री सत्यनारायण मंदिर में संस्कृत पाठशाला आयोजित: बच्चों ने सीखे रक्षाबंधन मंत्र, स्तोत्र पाठ एवं पाए औषधीय पौधे

झरिया के स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर के प्रांगण में संस्कृत पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें आगामी रक्षाबंधन को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को रक्षा सूत्र बांधते समय बोला जाने वाला मंत्र येन बद्धों बलिराजा दानवेन्द्रो महाबल तेन त्वामनुब्धनामी रक्षे मा चल मा चल सिखाया गया। इस मंत्र का अर्थ बताया गया कि जिस प्रकार महाबलशाली राजा बलि को रक्षा सूत्र में बांधा गया था उसी प्रकार से यह रक्षा सूत्र आपकी रक्षा करे। इसके साथ ही वामन भगवान द्वारा पाताल लोक में राजा बलि से तीन पैर के बराबर जमीन मांगने की पौराणिक कथा सुनाई गई जिसके तहत भगवान विष्णु को बलि के यहां रहना पड़ा था और तब लक्ष्मी जी ने पाताल लोक जाकर बलि राजा को राखी बांधी और भगवान विष्णु को मुक्त कराया था। सावन का महीना होने के कारण पाठशाला में रूद्राष्टक शिवपंचाक्षर स्तोत्र जयशंकर स्तोत्र महिम्न स्तोत्र द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र इत्यादि का अभ्यास कराया गया तथा संस्कृत में अंताक्षरी पहाड़ा संस्कृत संभाषण वार्तालाप एवं गीत भी पढ़ाए गए। संस्कृत में प्रशिक्षण देने का कार्य अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी द्वारा किया गया और प्रसाद का वितरण जवाहर जोशी धनबाद द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्कृत पाठशाला में वैद्य सुखलाल ने पर्यावरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और छात्रों के बीच औषधीय पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में चेल्सी गोयल कृतिका कुमारी अनन्या कुमारी त्रिशा कुमारी याचना कुमारी खुशी कुमारी सालु कुमारी छोटी कुमारी आराध्या कुमारी अंकिता कुमारी प्रियांशी कुमारी श्रेया कुमारी दीपिका कुमारी हर्ष कुमार सुमित मिश्रा भव्य राज अनिरुद्ध शौर्या अर्णव कुमार अनमोल कुमार रितिक कुमार अंकित कुमार समर बरनवाल श्लोक बरनवाल अंश साव लवयांश कुमार आर्यन कुमार रौनक कुमार रितुराज कुमार शिवांश कुमार इशांत सिंह अनय आनंद तिवारी अभी कुमार राजवीर कुमार गोलू कुमार उज्ज्वल कुमार देवम कुमार साव युगवीर साव सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000