खून से लाल हुई सड़क: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; इंश्योरेंस विहीन गाड़ी से 50 हजार में जान का सौदा करने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

खून से लाल हुई सड़क: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; इंश्योरेंस विहीन गाड़ी से 50 हजार में जान का सौदा करने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

धनबाद का बलियापुर

आज 14 नवंबर 2026, दिन शनिवार को बलियापुर थाना क्षेत्र के मोदीडीह इच्छाताबाद स्थित ओझाडीह मोड़ के पास अवैध बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में भारी कोहराम और आक्रोश फैल गया है। मृतका के पति का नाम प्राण हांडी Pran Handi है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर से बाइक पर सवार होकर कांड्रा बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान अवैध बालू लोड ट्रैक्टर भी उसी दिशा यानी कांड्रा बाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में साइड लेने के दौरान ट्रैक्टर ने दाहिनी ओर से बाइक को दबा दिया, जिसके कारण बाइक अनसंतुलित होकर गिर गई और महिला नीचे आ गिरी। महिला के गिरते ही ट्रैक्टर का पिछला टायर उसके सिर के ऊपर से चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत (स्पॉट डेथ) हो गई।

इस सनसनीखेज हादसे को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर कोई और नहीं बल्कि उसका मालिक विजय यादव खुद चला रहा था। सबसे बड़ा और चौंकाने वाला सच यह सामने आया है कि जिस ट्रैक्टर से यह दुर्घटना हुई, उसका इंश्योरेंस (बीमा) तक नहीं था और बिना किसी वैध कागजात के धड़ल्ले से अवैध बालू की ढुलाई की जा रही थी।

घटना के बाद बेहद संवेदनहीन मामला तब सामने आया जब बेरहम गाड़ी मालिक ने हादसे को दबाने के लिए परिजनों से महज 50,000 रुपये का सौदा करने की कोशिश की। इतनी बड़ी घटना के बाद जब पैसों से समझौता करने का प्रयास किया गया, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि “हमें पैसा नहीं चाहिए, हमें सिर्फ न्याय चाहिए।” ग्रामीणों का कहना है कि जिस गाड़ी का इंश्योरेंस तक नहीं है, उसका मालिक एक महिला की जान लेने की कीमत सिर्फ 50,000 रुपये लगा रहा है, जिससे साफ पता चलता है कि आरोपी ड्राइवर और मालिक कितना बेरहम है।

इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई, जिसके कारण आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा किया। घटना के बाद परस बनिया पंचायत के मुखिया भानु रजक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट की और बताया कि मृतका के छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं, जिनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

गाड़ी मालक

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000