लोयाबाद मदनाडीह पेट्रोल पंप के सामने बना यात्री बेड हुआ जर्जर कभी भी हो सकता हैं बड़ा हादसा लोगों ने

*लोयाबाद मदनाडीह पेट्रोल पंप के सामने बना यात्री बेड हुआ जर्जर कभी भी हो सकता हैं बड़ा हादसा लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कराने का किया मांग!*

लोयाबाद/धनबाद: लोयाबाद मदनाडीह पेट्रोल पंप के सामने बना यात्री शेड पूरी तरह से हो गया हैं जर्जर! यात्री शेड का छज्जा टुटकर खतरनाक स्थिति मे लटक रहा है। यात्री वहीं पर खड़े हो कर गाड़ियों का इंतजार करते हैं। लोग उधर से आते जाते हैं। यदि शीघ्र इस शेड को तोड़ कर हटाया नहीं गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

 

इस यात्री शेड को वर्षों पहले बनाया गया था। प्रशासन की अनदेखी के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। यदि समय समय पर इसकी मरम्मत कराई जाती तो आज इसकी हालत इतनी खराब नहीं हुई होती। गर्मी हो या बरसात इस यात्री शेड में लोग खड़े हो कर गाडिय़ों का इंतजार करते हैं।

 

यह यात्री शेड पूरी तरह से जर्जर हो गया है। शेड की छत टूट टूट कर लटक रहा है। कभी भी जमींदोज हो सकता है। इस बरसात में यात्रियों को गाड़ी को पकड़ने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जर्जर यात्री शेड की मरम्मत कराने का मांग किया है ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000