खून से लाल हुई सड़क अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बुलाने पड़े चार थानों की पुलिस, चार लाख में बनी मुआवजे की सहमति

खून से लाल हुई सड़क अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बुलाने पड़े चार थानों की पुलिस, चार लाख में बनी मुआवजे की सहमति

धनबादका बलियापुर
आज चौदह नवंबर दो हजार छब्बीस, दिन शनिवार को दोपहर करीब एक बजे बलियापुर थाना क्षेत्र के मोदीडीह इच्छाताबाद स्थित ओझाडीह मोड़ के पास अवैध बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में भारी कोहराम और आक्रोश फैल गया है। मृतका की पहचान इकतीस वर्षीय चंदा देवी के रूप में हुई है, जो उसी मोड़ के बगल की हरिजन टोला की रहने वाली थीं। वे अपने पीछे अपने पति प्राण हाड़ी, एक पुत्र और एक छोटी पुत्री को रोता-बिलखता छोड़ गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर से बाइक पर सवार होकर कांड्रा बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अवैध बालू लोड ट्रैक्टर भी उसी दिशा यानी कांड्रा बाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में साइड लेने के दौरान ट्रैक्टर ने दाहिनी ओर से बाइक को दबा दिया, जिसके कारण बाइक असंतुलित होकर गिर गई और महिला नीचे आ गिरी। महिला के गिरते ही ट्रैक्टर का पिछला टायर उसके सिर के ऊपर से चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
इस सनसनीखेज हादसे को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर मालिक विजय यादव है, जो सिंदरी थाना क्षेत्र के खटाल का निवासी है और घटना के वक्त खुद ट्रैक्टर चला रहा था। सबसे बड़ा और चौंकाने वाला सच यह सामने आया है कि जिस ट्रैक्टर से यह दुर्घटना हुई, उसका बीमा तक नहीं था और बिना किसी वैध कागजात के धड़ल्ले से अवैध बालू की ढुलाई की जा रही थी।
घटना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई, जिसके कारण आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा किया। मौके पर इतनी अधिक भीड़ जमा हो गई और माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि स्थिति को संभालने के लिए बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार को अगल-बगल के तीन से चार थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। सिंदरी थाना और गौशाला ओपी समेत अन्य थानों की पुलिस बल के पहुंचने के बाद ही काफी मशक्कत से उग्र भीड़ को नियंत्रित किया जा सका।

विजय यादव ट्रैक्टर मालिक

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000