गौशाला में पेट्रोल लेने पर युवकों में विवाद के बाद दो गुटों में हुई जमकर मारपीट

गौशाला में पेट्रोल लेने पर युवकों में विवाद के बाद दो गुटों में हुई जमकर मारपीट

सिंदरी । गौशाला ओ पी अंतर्गत पेट्रोल पंप से मात्र बीस रुपये के पेट्रोल लेकर बड़ी नोट देने पर दो युवकों में हुई विवाद के बाद दो गुटों में जबरदस्त मारपीट में तब्दील हो गई।

इस संबंध में गौशाला के सत्यनारायण तिवारी के पुत्र प्रत्यक्ष तिवारी ने केशव गोयल, रामनंदन, निमित सहित कई अन्य युवकों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गौशाला ओ पी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष द्वारा भाजपा नेता संजू महतो व छः नामजद युवकों सहित 30 से 40 अज्ञात पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

घटना के संबंध में कांड्रा निवासी सपन मंडल की पत्नी शिवानी मंडल ने पुलिस को दिए लिखित शिकायत में बताया है कि भाजपा नेता संजू महतो के साथ कुणाल, राज, पंकज, प्रत्यक्ष तिवारी और अरमान मोदी सहित 30-40 अज्ञात युवक उनके आवास पहुँचकर उनके पुत्र निमित मंडल को खोजने लगे। निमित के नहीं रहने पर युवकों ने गंदी गंदी गालियाँ देते हुए निमित को बुलाने की जिद करने लगे। उसके बाद वे सभी घर में घुसकर कुर्सी, टेबल और बर्तन तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इससे अपमानित महसूस हो रहा है।

इस संबंध में गौशाला ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हो गया है। जाँच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000