झरिया में 18 नवंबर को गोली मारने वाले अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

झरिया में 18 नवंबर को गोली मारने वाले अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घटना एवं उद्भेदन की अति संक्षिप्त विवरणी
झरिया में 18 नवंबर को झरिया थानान्तर्गत कतरास मोड़ के समीप प्रेम यादव नामक एक व्यक्ति की मोटरसाईकिल सवार अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध में मृतक के पिता द्वारा दिए आवेदन के आधार पर झरिया थाना कांड संख्या : 318/2025, 19 नवंबर को धारा-103 (i)/61 (ⅰ), बी० एन० एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रक्रिया सिंदरी डीएसपी आशुतोष सत्यम की निगरानी में सुरु की गई।

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सिंह के द्वारा एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। धनबाद पुलिस की टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को रोहित कुमार सिंह एवं कुनाल कुमार को कोल्हापुर, महाराष्ट्र से एवं अभियुक्त आकाश गोप को बिहार राज्य के वैशाली से गिरफ्तार किया गया है। इन अभियुक्तों के निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त किया गया हथियार एवं मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया है। इसके अलावा घटना के समय अभियुक्तों द्वारा पहना हुआ वस्त्र इत्यादि भी बरामद किया गया है। उल्लेखनीय हो कि घटना का मूल कारण मृतक एवं अभियुक्तों के बीच पूर्व का विवाद था। अभियुक्तों का पूर्व अपराधिक इतिहास भी है तथा तीनों अभियुक्त पूर्व में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के मामले में कई बार जेल जा चुका है।
कांड के उद्भेदन में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपनी पूरी निष्ठा से कार्य किया, जिसके कारण उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अपराधियों का विवरण :
1 रोहित कुमार सिंह उर्फ रोहित राजेश, पिता – राजेश सिंह, ग्राम- मदरौली, थाना-अमनौर, जिला-सारण (बिहार)
2 कुनाल कुमार उर्फ लंदन, पिता-तारकेश्वर मांझी, ग्राम-मदरौली, थाना – अमनौर, जिला-सारण (बिहार)

3 आकाश गोप, पिता- महेश राय, ग्राम भेन्डी टोला, पो०-सोनपुर, जिला-सारण (बिहार)

बरामद सामानों की सूची-
1. घटना में प्रयुक्त किया गया पिस्टल-01
2. घटना में प्रयुक्त किया गया देशी कट्टा-01
3. घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल-01
4. मैगजीन-01
5. जिन्दा गोली-03
6. घटना के समय पहना हुआ कपड़ा इत्यादि

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000