बलियापुर धनबाद। बलियापुर थाना क्षेत्र में एफसीआईएल सिंदरी के आवास संख्या आरएम- 4/554 के विपरीत दिशा

बलियापुर धनबाद। बलियापुर थाना क्षेत्र में एफसीआईएल सिंदरी के आवास संख्या आरएम- 4/554 के विपरीत दिशा

स्थित निजी आवास में 24-25 सितंबर की मध्य रात्रि 36 वर्षीय रविकांत सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार सुबह घर में काम करने वाली महिला कमरे की सफाई करने पहुंची। दरवाजा खोलने पर उसने रविकांत को फंदे से लटका पाया और तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों की सूचना पर बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धन्यवाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई। रविकांत सिंह प्रमोद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र थे और एसीसी के पैकिंग हाउस के अंतर्गत इमेजिंग ठेका कंपनी में कार्यरत थे। बताया गया कि उनकी पत्नी नैहर गई हुई है। उनकी तीन वर्षीय पुत्री है। रविकांत तीन भाइयों में से ज्येष्ठ थे और संयुक्त परिवार के सदस्य थे। उनकी एक भाई रेलवे में चालक है ,जबकि दूसरा भाई कटिहार में सर्वे का कार्य करता है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रविकांत की मौत से परिजनों और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000