डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, रांगामाटी, धनबाद में इंटर-हाउस गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन*

*डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, रांगामाटी, धनबाद में इंटर-हाउस गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन*

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, रांगामाटी में आज इंटर-हाउस गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कौशल, अनुशासन एवं टीम वर्क का उत्कृष्ट परिचय दिया।

प्रतियोगिता में दयानन्द हाउस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 51 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विवेकानंद हाउस 18 अंकों के साथ उपविजेता (रनर-अप) रहा।

दयानन्द हाउस (विजेता टीम):

कृति कुमारी, सादिया आसमी, पायल कुमारी, अंकिता कुमारी, संजना कुमारी, अदिति कुमारी, ऋद्धि सिंह, आरोही

विवेकानंद हाउस (उपविजेता टीम):

राशि राज, अवंतिका, पूर्वी, अवनी, रितिका, अंशीका, अनन्या, युक्ता, सारना, अंकिता, मनीषा

मुकाबले के दौरान छात्राओं की ऊर्जा, फुर्ती, रणनीति एवं खेल भावना दर्शनीय रही। दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे प्रतियोगिता का माहौल और भी रोमांचक बन गया।

विद्यालय के प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। खेल जीवन में संघर्ष और सफलता दोनों का सही संतुलन सिखाते हैं।

इस अवसर पर खेल शिक्षक अमित कुमार एवं शिवानी सिंह के साथ सहयोगी शिक्षक अनूप कुमार मंडल और बृज किशोर द्विवेदी, कालीचरण बनर्जी, इंद्रजीत महतो, अभिजीत दत्ता सहित सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे छात्राओं में भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000