सिविल सर्जन और भवन प्रमंडल की शह पर सिंदरी के अस्पताल निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल, लैबोरेट्री निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, विरोध करने पर विधायक प्रतिनिधि को फंसाने की धमकी

सिविल सर्जन और भवन प्रमंडल की शह पर सिंदरी के अस्पताल निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल, लैबोरेट्री निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, विरोध करने पर विधायक प्रतिनिधि को फंसाने की धमकी
​सिंदरी, धनबाद
​गौशाला बाजार स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार की जड़ें बेहद गहरी हो चुकी हैं और अधिकारियों की सह पर जनता के स्वास्थ्य व सुरक्षा से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में बन रही नई इमारत और पैथोलॉजी प्रयोगशाला कक्ष में घटिया गिट्टी, घटिया बालू, नाममात्र का सीमेंट और कमजोर छड़ों का उपयोग करके पिलर खड़े किए जा रहे हैं, जो आधे-अधूरे भी छोड़े गए हैं।
​अस्पताल परिसर के पास रोजाना स्थानीय ग्रामीण और मरीज आते-जाते रहते हैं। जब ग्रामीणों ने देखा कि जनता के पैसों से बनने वाली प्रयोगशाला में खुलेआम घटिया सामग्री से लीपापोती हो रही है, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण सीधे विधायक बबलू महतो के प्रतिनिधि प्रकाश महतो के पास पहुंचे और सवाल उठाया कि आंखों के सामने इतना घटिया काम हो रहा है, फिर भी आप लोग चुप क्यों बैठे हैं।
​ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि प्रकाश महतो खुद निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने जब मौके पर आधा-अधूरा पिलर और घटिया बालू व सीमेंट देखा तथा ठेकेदार से जवाब मांगा, तो सुधरने के बजाय ठेकेदार आपे से बाहर हो गया। ठेकेदार ने सीधे तौर पर विधायक प्रतिनिधि को देख लेने और थाने में रंगदारी का झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर फंसाने की धमकी दे डाली।
​सवाल यह उठता है कि एक ठेकेदार में इतना दुस्साहस कहां से आया कि वह जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि को ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दे दे। स्पष्ट है कि उसे धनबाद के सिविल सर्जन और भवन प्रमंडल के आला अधिकारियों का पूरा संरक्षण हासिल है। अधिकारियों द्वारा दी गई इसी खुली छूट के दम पर ठेकेदार भ्रष्टाचार कर रहा है।
​स्थानीय ग्रामीणों और प्रतिनिधियों ने स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि जब तक विभाग के उच्च अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर आकर निर्माण सामग्री तथा पिलर की निष्पक्ष गुणवत्ता जांच नहीं कर लेती, तब तक एक इंच भी काम आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। यदि बिना जांच के काम चालू रखने की कोशिश की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000