वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक (नगर/ ग्रामीण/यातायात), लोक अभियोजक एवं सहायक लोक

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक (नगर/ ग्रामीण/यातायात), लोक अभियोजक एवं सहायक लोक अभियोजक के साथ मिलकर रांची के नवीन पुलिस केंद्र में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें रांची जिला के सभी पुलिस उपाधीक यातायात/साइबर सहीत), सभी पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित हुए । अपराध गोष्ठी में निम्न प्रकार से दिशा निर्देश दिए गए:-

1.एनoडीoपीoएसo एक्ट, आर्म्स एक्ट एवम सांप्रदायिक कांडो के आरोप पत्रित अपराधी जो जमानत पर मुक्त है ,उन अपराधियों को सूचीबद्ध कर सत्यापित करना एवं उनके क्रियाकलापों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया l

2.महिला एवम बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने हेतु जगह-जगह पर एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया गया l

3.अवैध खनिज जैसे बालू,कोयला,गिट्टी, पत्थर इत्यादि के परिवहन एवम प्रतिबंधित पशु तस्करी को पूर्णत: रोकने एवं विधिवत कठोर कानूनी करने का निर्देश दिया l

4. नशाखोरी/ मादक पदार्थ जैसे ब्राउन शुगर, गांजा ,चरस ,अफीम इत्यादि का सेवन और व्यापार करने वालो के विरुद्ध विशेष छापामारी कर विधिवत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया l

5. रात्रि गश्ती के दौरान सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस उपाधीक्षक स्वयं उपस्थित रहकर गहन चेकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे

6. पुराने लंबित कांडो मे लंबित बिंदुओं पर शीघ्र ही अनुसंधान पूर्ण करते हुए निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे l

7. आगामी पर्व सरस्वती पूजा को लेकर रूट चार्ट, शांति समिति की बैठक एवं विधि व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारी को विशेष निर्देश दिया गया l

इसके अलावा सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि आम जनता से संबंध व्यवस्थापित करें एवं थाना में आए सभी जनतागण की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने और उसका विधिवत समाधान करें l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000