झारखंड सरकार खेल के प्रति रुचि नहीं ले रही है – सांसद ढुलू महतो

झारखंड सरकार खेल के प्रति रुचि नहीं ले रही है – सांसद ढुलू महतो

सिंदरी । सिंदरी के डोमगढ़ स्थित डी यू सी ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने इस फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम भगवान बिरसा फुटबॉल अकैडमी के कप्तान को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।विजेता टीम ने 4 – 3 से उपविजेता राहुल 11 डोमगढ़ को पराजित किया।

इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रति रुचि नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता राज्य के खेल मंत्री तक को नहीं पहचानती है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने इस आयोजन को दिशा दी है। इसी के तहत धनबाद सांसदीय क्षेत्र के सभी छः विधानसभा क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। इन सभी छः विधानसभा क्षेत्रों की विजेता टीम बाघमारा चिटाही धाम में आगामी 24 और 25 दिसंबर को फाइनल मैच खेलेंगी।

समापन समारोह में भाजपा की सिंदरी विधानसभा प्रत्याशी तारा देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धरणीधर मंडल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, वार्ड नं 53 की निर्वतमान पार्षद सावित्री देवी, विजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष धीरज सिंह, नगर मंत्री राघव तिवारी, खेल संयोजक बलदेव महतो, खेल प्रभारी टिंकू महतो, गोवर्धन मंडल, विद्युत चक्रवर्ती, सुनील मोदक उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000