बलियापुर में कृषि पाठशाला निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल धनबाद,।

बलियापुर में कृषि पाठशाला निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल धनबाद,।
समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना–सह–कृषक पाठशाला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस क्रम में अपर समाहर्ता महोदय, धनबाद, जिला कृषि पदाधिकारी, धनबाद एवं अंचल अधिकारी बलियापुर द्वारा बलियापुर प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित कृषि फार्म का संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्थल की उपयोगिता, उपलब्धता एवं योजना के अनुरूप उपयुक्तता का गहन अवलोकन किया गया। संयुक्त निरीक्षण के क्रम में यह बताया गया कि उक्त कृषि फार्म परिसर में कृषि पाठशाला का निर्माण किया जाएगा। इस कृषि पाठशाला के माध्यम से स्थानीय किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती पद्धति, फसल प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करते हुए शीघ्र निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया। कृषि पाठशाला के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।
यह पहल बलियापुर प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में कृषि विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी। एवं निरीक्षण स्थल पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि मुश्ताक आलम उप मुखिया इस्लाम अधिवक्ता नरुद्दीन वार्ड सदस्य सादिक खान मनसुर मोकिम आदि

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000