गिरिडीह में आरपीएफ और सीआईबी का बड़ा प्रहार, धर्मशाला के कमरे से डेढ़ लाख से ज्यादा के अवैध टिकट और दलाल गिरफ्तार

गिरिडीह में आरपीएफ और सीआईबी का बड़ा प्रहार, धर्मशाला के कमरे से डेढ़ लाख से ज्यादा के अवैध टिकट और दलाल गिरफ्तार

​धनबाद रेल मंडल के अपराध आसूचना शाखा और गोमोह रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट की संयुक्त टीम ने आपरेशन उपलब्ध के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित एक धर्मशाला से एक शातिर दलाल को गिरफ्तार किया है जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध रेलवे काउंटर टिकट और नकदी बरामद की गई है।

​पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय के अंतर्गत धनबाद मंडल में रेलवे सुरक्षा बल और अपराध आसूचना शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुबन क्षेत्र में अवैध रूप से भविष्य के रेल काउंटर टिकटों की कालाबाजारी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर धनबाद के अपराध आसूचना शाखा के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम की योजना और मार्गदर्शन में एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया।

​गठित टीम में अपराध आसूचना शाखा धनबाद और गोमोह रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के अधिकारी व जवान शामिल थे जिन्होंने स्थानीय मधुबन थाने के सहयोग से मधुबन स्थित सिद्धायतन चैरिटेबल स्पिरिचुअल होम धर्मशाला के कमरा संख्या 226 में अचानक छापेमारी की।

​तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से पिछले तीन दिनों के दौरान मधुबन काउंटर से कटवाए गए 31 भविष्य के ओपनिंग रेल टिकट बरामद किए गए। इन टिकटों पर कुल 117 यात्रियों की यात्रा तय थी और इनका कुल मूल्य एक लाख चौहत्तर हजार छह सौ तीस रुपये है।

​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इन टिकटों को जरूरतमंद यात्रियों को मूल कीमत से दो हजार से तीन हजार रुपये अधिक लेकर कालाबाजारी के जरिए बेचता था। अपराध आसूचना शाखा धनबाद के सहायक उपनिरीक्षक शशिकांत तिवारी द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जब्ती सूची तैयार कर सभी अवैध टिकटों और अन्य सामग्रियों को जब्त किया गया तथा आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

​छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से इकतीस अदद भविष्य काउंटर टिकट जिनका कुल मूल्य एक लाख चौहत्तर हजार छह सौ तीस रुपये है के अलावा दो इस्तेमाल किए जाने वाले टचस्क्रीन मोबाइल फोन और नकद छह हजार नौ सौ रुपये भी बरामद किए गए।

​गिरफ्तार किए गए दलाल की पहचान भाविक जसवंत राय सूचक के रूप में हुई है जिसकी उम्र तैंतीस वर्ष है। उसके पिता का नाम जसवंतराय सूचक है और वह कमरा संख्या एक पटेल बाग लावजी नानजी चॉल मार्वे रोड पंजाब नेशनल बैंक के पास थाना मालाड पश्चिम जिला मुंबई महाराष्ट्र का रहने वाला है।

​इस पूरे मामले को लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोमोह पर रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत कांड संख्या 789/26 दिनांक बारह नवंबर दो हजार छब्बीस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली संयुक्त छापेमारी टीम में निरीक्षक प्रभारी विमल कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोमोह उपनिरीक्षक आनंद आलोक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोमोह सहायक उपनिरीक्षक शशिकांत तिवारी अपराध आसूचना शाखा धनबाद प्रधान आरक्षी फूलचंद महतो अपराध आसूचना शाखा धनबाद प्रधान आरक्षी अमित प्रसाद अपराध आसूचना शाखा धनबाद आरक्षी उमापति सिंह अपराध आसूचना शाखा धनबाद आरक्षी नीरज कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोमोह तथा आरक्षी सुनील कुमार यादव रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोमोह शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000