सिंदरी रेलवे पुल संख्या 19S7 के पास मिला अज्ञात शव, पहचान की कोशिशें जारी।

सिंदरी रेलवे पुल संख्या 19S7 के पास मिला अज्ञात शव, पहचान की कोशिशें जारी।
सिंदरी। सिंदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे चेक पोस्ट स्थित पुल संख्या 19S7 के नीचे शुक्रवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिंदरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की जांच शुरू की।
शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक शव देखा, जिसका सिर आधा कटा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।
मामले की जानकारी देते हुए सिंदरी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेज रही है।
सिंदरी पुलिस के अनुसार, चूंकि मामला रेलवे ट्रैक का है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत रेलवे की जीआरपी GRP को सूचित कर दिया गया है। जीआरपी की टीम ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी और आगे की कागजी कार्रवाई पूरी करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000